IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए लेकर आया है एक शानदार टूर पैकेज। इस टूर पैकेज के तहत आप 6 दिनों की यात्रा में अंडमान- निकोबार द्वीप समूह की यात्रा कर सकेंगे। इस पैकेज का नाम Romantic Andaman Holidays - Gold है। इस पैकेज के तहत इस क्रम में पोर्ट ब्लेयर-हैवलॉक - नील - पोर्ट ब्लेयर की यात्रा कवर की जाएगी।
इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: 6 दिन और 5 रात का यह पैकेज देखो अपना देश के तहत लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआत बोर्ट ब्लेयर से होगी। 16 सितंबर से इस दौरे की शुरुआत होगी। इस पैकेज का कोड EHH96 है। इस पैकेज में रहने-खाने से लेकर होटल तक के खर्चे शामिल हैं।
न्यूनतम इतना देना होगा किराया: अगर आप सिंगल यात्रा कर रहे हैं तो आपको Rs.46,080 रुपए देने होंगे। दो लोग अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 27,500 रुपए वहीं तीन लोग अगर यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 25,300 है।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड EHH96 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी सम्मिलित है।
खूबसूरत है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: अंडमान और निकोबार सुरम्य द्वीपों का एक समूह है। यहां पर जाकर आप अनछुई प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन कर सकते हैं। यहां के सफेद रेतीले समुद्र तट, नीला समुद्र, और घने जंगल आपको अनोखा अनुभव देंगे।
