यात्रा

श्रद्धा और रोमांच का परफेक्ट संगम, टेम्पल टूर के साथ गिर नेशनल पार्क सफारी का मजा

IRCTC Tour Package: अगर आप परिवार के साथ या ग्रुप में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। मंदिर दर्शन के साथ ही गिर नेशनल पार्क की यात्रा करने का मौका है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC temple tour plan

श्रद्धा और रोमांच का परफेक्ट संगम

IRCTC Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको मंदिर दर्शन के साथ ही गिर नेशनल पार्क की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसे मुख्य रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है।

कहां-कहां जाएगा घुमा-

द्वारका भारत के सबसे पवित्र स्थलों में शुमार है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रज से यहां आकर इस नगर की स्थापना की थी। मंदिर की स्थापना उनके पोते ने करवाई थी। यह गोमती नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित है, जो इस आध्यात्मिक स्थल को एक मनोरम पृष्ठभूमि प्रदान करता है। कहा जाता है कि द्वारका छह बार समुद्र में डूब चुकी है और जो रूप हम आज देखते हैं वह इसका सातवाँ रूप है।

गिर नेशनल पार्क जिसे सासन गिर के नाम से भी जाना जाता है, भारत के गुजरात राज्य में तलाला गिर के पास स्थित एक वन, नेशनल पार्क और वन्यजीव अभयारण्य है। यह सोमनाथ से 43 किमी दूर स्थित है। सोमनाथ, हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है और शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला है। माना जाता है कि सोमनाथ के तटवर्ती मंदिर का निर्माण चार चरणों में हुआ था।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 24 जनवरी 2026 को सुबह राजकोट रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डे/बस स्टैंड से आपको द्वारका ले जाया जाएगा। द्वारका पहुंचने पर होटल में चेक-इन करें, फ्रेश होकर आराम करें। शाम को द्वारकाधीश मंदिर और गोमती घाट के दर्शन के लिए प्रस्थान करें। होटल में रात्रि भोजन और रात भर ठहरें।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 26600 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 20300 और 19300 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 13800 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WAH10 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9321901849, 9321901851, 9321901852 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article