यात्रा

IRCTC: श्रीशैलम से हैदराबाद तक, आध्यात्म और इतिहास से भरी अद्भुत यात्रा

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी ने बजट में एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर से लेकर गोलकोंडा फोर्ट तक घूमने का मौका मिलेगा।

Image

आईआरसीटसी टूर पैकेज

IRCTC: कम बजट में शानदार ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आईआरसीटीसी ने 4 दिन का एक बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'SPIRITUAL TELANGANA WITH SRISAILAM' रखा गया है। हैदराबाद / सिकंदराबाद / काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से पिकअप होगा। होटल में चेक-इन करने के बाद चारमीनार, चौमहल्ला पैलेस, सालारजंग म्यूजियम और लुंबिनी पार्क घूमने जाएंगे। शाम को होटल वापस आकर डिनर और रात में आराम करेंगे।

दिन 2: हैदराबाद से श्रीशैलम

सुबह 5 बजे होटल से श्रीशैलम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में नाश्ता अपने खर्चे पर रहेगा। करीब 5 घंटे की यात्रा के बाद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर और आसपास की जगहों के दर्शन करेंगे। दोपहर में वापस हैदराबाद के लिए निकलेंगे। रात तक होटल पहुंचकर डिनर और नाइट स्टे रहेगा।

दिन 3: हैदराबाद

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद बिरला मंदिर और गोलकोंडा फोर्ट घूमने जाएंगे। दोपहर में स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का दर्शन करेंगे। शाम को होटल वापसी, डिनर और रात में आराम।

दिन 4: हैदराबाद-यादाद्री

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे और यादाद्री के लिए रवाना होंगे। वहां श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर और सुरेंद्रपुरी घूमने का मौका मिलेगा। शाम को हैदराबाद लौटकर रेलवे स्टेशन (हैदराबाद-सिकंदराबाद-काचीगुड़ा) पर ड्रॉप किया जाएगा। बता दें कि डिनर और ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा आपको अलग से उसके लिए एक भी रुपया खर्च करने के जरूरत नहीं है। टूर गाइड की सर्विस आपको नहीं मिलेगी हालांकि, एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने के लिए आपको AC कार में घुमाया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में शामिल है।

बुकिंग और खर्चे से रिलेटेड जानकारी

खर्चे की बात करें तो अगर आप 1 से 3 के ग्रुप में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 21280 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 15430 रुपए रखा गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9690 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SHH004 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 8287932317, 8287932312 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article