यात्रा

IRCTC SINGAPORE-MALAYSIA Package: इस साल का 15 अगस्त बनेगा स्पेशल, आईआरसीटीसी के पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें सिंगापुर और मलेशिया

SINGAPORE-MALAYSIA Package: घूमने के लिए सिंगापुर और मलेशिया बेहद सुंदर जगह है। अगस्त महीने में अगर आप यहां घूमना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस पैकेज में थ्री स्टार डीलक्स होटल में आप रुकेंगे।

Image

IRCTC SINGAPORE-MALAYSIA Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से गर्लफ्रेंड संग घूमें सिंगापुर और मलेशिया।

IRCTC SINGAPORE-MALAYSIA Package: पिछले कुछ सालों में काफी भारतीय अब घूमने के लिए दूसरे देश भी काफी ज्यादा जाने लगे हैं। खासतौर से भारतीय एशिया के देशों में घूमने के लिए जाते हैं। एशिया देश घूमने के लिए पैसे ज्यादा खर्च नहीं होते हैं और साथ ही यहां आप कम समय में पहुंच पाते हैं। सिंगापुर और मलेशिया की गिनती एशिया के सुंदर देशों में की जाती है। हर साल काफी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए आते हैं। हनीमून के लिए भी ये जगह काफी स्पेशल है और खासतौर से न्यूली मैरिड कपल्स यहां आना पसंद करते हैं।

अगस्त में घूमें सिंगापुर और मलेशिया

अगर आप अगस्त के महीने में एक ही पैकेज से सिंगापुर और मलेशिया घूमना चाहते हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी का ये पैकेज सबसे बेस्ट रहेगा। इस पैकेज को बुक कर आप इस साल का 15 अगस्त और भी स्पेशल बना लेंगे। आईआरसीटीसी ने अपने इस खास पैकेज को Independence Day Special Mesmerizing Singapore & Malaysia Ex Mumbai नाम दिया है। ये पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज आज से दो महीने बाद यानी 13 अगस्त को मुंबई से शुरू होगा। इस पैकेज में आप मुंबई से फ्लाइट लेकर सबसे पहले क्वालालंपुर पहुंचेंगे, फिर इसके बाद आपकी क्वालालंपुर से सिंगापुर की फ्लाइट होगी। बाटिक एयर के इकोनॉमी टिकट से आप आना-जाना करेंगे। साथ ही फ्लाइट में आपको ऑनबोर्ड मील भी दिया जाएगा।

SINGAPORE-MALAYSIA Package

SINGAPORE-MALAYSIA Package

थ्री स्टार डीलक्स होटल में होगी रहने की व्यवस्था

इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। इस पूरे पैकेज में आप 5 दिन थ्री स्टार डीलक्स होटल में रहेंगे, जिसमें आप 3 रात सिंगापुर में और 2 रात मलेशिया में गुजारेंगे। अब आते हैं मील प्लान में आपको क्या-क्या मिलेगा। इस पैकेज में आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर शामिल है। सिंगापुर की वीजा फीस भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही 70 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा मुंबई से पूरे टूर पैकेज में एक आईआरसीटीसी मैनेजर, एक अंग्रेजी बोलने वाला प्रोफेशनल टूर गाइड भी इस पैकेज में शामिल है। इस पैकेज की प्राइस से जीएसटी भी शामिल है।

1 लाख रुपए से ऊपर है आईआरसीटीसी पैकेज की प्राइस

अगर आप इस पैकेज को लेना चाहते हैं तो आपको 1 लाख से ऊपर पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप इस पैकेज को अकेले बुक कर सिंगापुर और मलेशिया घूमना चाहते हैं, तो आपको 1,37,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो और तीन लोगों के लिए शेयरिंग पर इस पैकेज का प्राइस 1,15,900 रुपए रखा गया है। अगर आप इस पैकेज में अपने संग बच्चों को लेकर जाना चाहते हैं, तो आपको 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,01,900 रुपए और बेड नहीं लेने पर 87,900 रुपए खर्च करने होंगे।

WMO040 है पैकेज का बुकिंग कोड

ये पैकेज भले ही अगस्त में शुरू होगा, लेकिन आप अभी से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक करते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा। इस पैकेज का बुकिंग कोड (WMO040) है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article