IRCTC Sikkim Package: देश में नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के सभी राज्य बेहद सुंदर हैं। दूर-दूर से टूरिस्ट (Tourist) इन सुंदर-सुंदर राज्यों में घूमने (Travel) के लिए आते हैं। सिक्किम ऐसी जगह है, जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद करता है। एक बार यहां आने पर आप बार-बार यहां आने पर मजबूर हो जाएंगे। आप सिक्किम अपनी फैमिली, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के साथ आ सकते हैं। सिक्किम को लेकर आईआरसीटीसी ने भी खास पैकेज निकाला है।
SIKKIM PLATINUM (EHH124) नाम का ये पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। सिक्किम का ये पैकेज 19 मई को बागडोगरा/न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जहां पूरे पैकेज में आपको बस से ही घुमाया जाएगा। जिस ूबस से आपको घुमाया जाएगा, वह डीलक्स बस होगी।

Sikkim Package
इस पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी है शामिल
सिक्किम के इस पैकेज में आप कई सारी जगह घूम सकेंगे, जिसमें दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग, पेलिंग शामिल है। आप गंगटोक में 2 रातें, पेलिंग में 2 रातें, दार्जिलिंग में 2 राते और कलिम्पोंग में 1 रात रहेंगे। ब्रेकफास्ट और डिनर ही इस पैकेज के मील प्लान में शामिल है। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं, जिसमें डबल शेयरिंग में बुकिंग करने पर आपको 52,850 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 39,550 रुपए, 4 लोगों की शेयरिंग में 41,800 रुपए और 6 लोगों की शेयरिंग में 34,900 रुपए खर्च होंगे। वहीं 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 12,950 रुपए और अगर आप बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपको 10,150 रुपए देने होंगे।
