यात्रा

भारत गौरव ट्रेन से मात्र ₹17600 में करें 11 दिन की तीर्थ यात्रा, देखें जून का पूरा शेड्यूल

IRCTC: आईआरसीटसी की ओर से सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा टूर पैकेज की शुरुआत हो गई है। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी, जिसमें आपको तमाम तरह की सुविधा मिलेगी।

Image

सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा टूर पैकेज (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SAPTA (07) JYOTIRLINGA DARSHAN YATRA नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 11 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पूरे 11 दिन के सफर में श्रद्धालुओं को सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर, सोमनाथ, पुणे के भीमाशंकर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर और छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।

16 जून 2026 की ट्रेन है। यात्रा की शुरुआत उज्जैन पहुंचने से होगी। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था उज्जैन में ही रहेगी। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से रवाना किया जाएगा। दर्शन के बाद यात्रियों को डॉ. आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी।

द्वारका पहुंचने पर यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था द्वारका में रहेगी। सुबह नाश्ते के बाद द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद दोपहर का भोजन होगा और फिर बेट द्वारका व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ले जाया जाएगा। दर्शन के बाद यात्रियों को ओखा रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन सोमनाथ के लिए रवाना होगी।

सोमनाथ पहुंचने के बाद यात्रियों को फ्रेश होने के लिए ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के बाद यात्रियों को सोमनाथ रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन पुणे के खड़की स्टेशन के लिए रवाना होगी। पुणे पहुंचने पर यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था पुणे में रहेगी।

अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा। दर्शन के बाद यात्रियों को खड़की रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन नासिक रोड के लिए रवाना होगी। नासिक रोड पहुंचने पर यात्रियों को फ्रेश होने के लिए ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के बाद यात्रियों को फिर रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन छत्रपति संभाजीनगर के लिए रवाना होगी।

छत्रपति संभाजीनगर पहुंचने के बाद यात्रियों को फ्रेश होने के लिए ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन के बाद यात्रियों को रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन सिकंदराबाद के लिए वापसी करेगी।

खर्चे की बात करें तो Economy (SL) क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 17,600 रुपए। Standard (3AC) में किराया 26,700 रुपए और Comfort (2AC) में किराया 34,600 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड- SCZBG61 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 040-27702407 / 9701360701 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article