IRCTC Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 8 दिन का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'Prayagraj Ayodhya & Varanasi with Sarnath Ex Mumbai' जिसके तहत आपको एक ही ट्रिप में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी की यात्रा करवाई जाएगी। 22 मई 2026 को मुंबई से ट्रेन से यात्रा की शुरुआत होगी। शाम 17:20 बजे एलटीटी स्टेशन से ट्रेन नंबर 12293 द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करना है। रातभर ट्रेन में यात्रा होगी जहां भोजन अपनी व्यवस्था से आपको करना होगा। अगले दिन शनिवार दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंच जाएंगे। रेलवे स्टेशन से पिकअप लेकर होटल पहुंचना और चेक-इन करना होगा। ताजा होकर त्रिवेणी संगम, अलोपी देवी मंदिर, लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर और आनंद भवन संग्रहालय का दर्शन। रात में होटल में भोजन और ठहराव।
दिन 03
प्रयागराज-अयोध्या
नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर अयोध्या के लिए प्रस्थान करना होगा। रास्ते में नंदीग्राम का दर्शन, जहां भगवान श्रीराम के वनवास के समय भरत जी ने निवास किया था। भरत मंदिर और भरत कुंड के दर्शन। आगे अयोध्या के लिए यात्रा जारी। (दोपहर का भोजन अपनी व्यवस्था से) अयोध्या पहुंचकर होटल में चेक-इन। शाम को सूर्य कुंड, लता मंगेशकर चौक और सरयू आरती का दर्शन। रात का भोजन और रात्रि विश्राम अयोध्या में। (नाश्ता और रात का भोजन शामिल)
दिन 04
अयोध्या (सोमवार)
नाश्ते के बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, दशरथ महल, कनक भवन और गुप्तार घाट के दर्शन। (दोपहर का भोजन अपनी व्यवस्था से) शाम को खाली समय घूमने-फिरने के लिए। रात का भोजन और अयोध्या में ठहराव। (नाश्ता और रात का भोजन शामिल)
दिन 05
अयोध्या-वाराणसी (मंगलवार)
नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट कर वाराणसी के लिए प्रस्थान। रास्ते में दोपहर का भोजन अपनी व्यवस्था से। वाराणसी पहुंचकर होटल में चेक-इन। शाम को नाव की सवारी करते हुए जगमगाते घाटों का दर्शन और गंगा आरती का दिव्य अनुभव। रात का भोजन और वाराणसी में रात्रि विश्राम। (नाश्ता और रात का भोजन शामिल)
दिन 06
वाराणसी (बुधवार)
नाश्ते के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, भारत माता मंदिर, संकट मोचन मंदिर, बिरला मंदिर और तुलसी मानस मंदिर के दर्शन। (दोपहर का भोजन अपनी व्यवस्था से) इसके बाद सारनाथ का भ्रमण। फिर वापस वाराणसी लौटना। रात का भोजन और ठहराव। (नाश्ता और रात का भोजन शामिल)
दिन 07
वाराणसी-वापसी यात्रा (गुरुवार)
नाश्ते के बाद वाराणसी रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान। सुबह 09:35 बजे ट्रेन नंबर 22178 से मुंबई वापसी के लिए प्रस्थान। रातभर ट्रेन यात्रा। (भोजन अपनी व्यवस्था से)। आठवें दिन सुबह 11:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आपको ड्रॉप कर दिया जाएगा।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप करते हैं तो इसके लिए आपको 38600 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 29050 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 27000 रुपए रखा गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 26600 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड WMR163A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।
