यात्रा

IRCTC Nepal Package: नेपाल घूमने का बना रहे हैं प्लान? 9 दिन के पैकेज के लिए देने होंगे इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी द्वारा लाए गए इस पैकेज में आप काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के साथ ही पोखरा में स्थित पोखरागुप्तेश्वर महादेव गुफा के भी दर्शन कर सकेंगे। इस पैकेज में आपको AC डीलक्स ट्रेन से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आप जनकपुर, काठमांडू और पोखरा में 5 रात बिताएंगे।

Image

Nepal tour package

IRCTC Nepal tour package: अगर आप नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। भारत का पड़ोसी देश नेपाल घुमक्कड़ यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। नेपाल में आपको स्थानीय आदिवासी संस्कृति और मध्यकालीन वास्तुकला का आनंद लेने के अलावा एक से बढ़कर एक सुंदर जगह देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इसी पैकेज में आप वाराणसी और अयोध्या भी घूम सकेंगे।

BHARAT NEPAL MAITRI YATRA (CDBG16) नाम का ये खास पैकेज 20 सिंतबर से शुरू हो रहा है। पूरा पैकेज 9 दिन और 10 रातों का है। दिल्ली से आप इस शानदार सफर की शुरुआत करेंगे जहां अयोध्या, जनकपुर, काठमांडू, पोखरा, सीतामढी, वाराणसी में आप यात्रा कर सकेंगे।

भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन के अनूठे दौरे के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए इस पैकेज को आयोजित किया जा रहा है। इस आईआरसीटीसी के पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू के साथ सुंदर सा हिल पोखरा भी घूम पाएंगे।

इस पैकेज के तहत जनकपुर, काठमांडू और पोखरा में 5 रात्रि ठहराव प्रदान किया जाएगा। I AC और II AC श्रेणी के लिए डीलक्स श्रेणी के AC होटल बुक किए जाएंगे वहीं तृतीय एसी श्रेणी के लिए बजट श्रेणी के एसी होटल बुक किए जा रहे हैं।

ट्रेन में भोजन यानी सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना (केवल शाकाहारी) केवल I AC और II AC श्रेणियों के लिए ट्रेन रेस्तरां में परोसा जाएगा। तृतीय एसी श्रेणी के लिए संबंधित बर्थ पर ही सेवा दी जाएगी। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे दौरे में साथ रहेंगे।

ticket price

ticket price Dates and package cost Nepal Package

नेपाल के इस पैकेज को सिंगल बुक करने पर I AC Cabin- 1,05,500 रुपए, 2 AC- 94,735 रुपए और 3 AC 81,530 रुपए देने होंगे। डबल शेयररिंग पर न्यूनतम किराया 66,650 रुपए वहीं ट्रिपल शेयरिंग पर 64,525 रुपए है। वहीं बच्चे (5-11) के लिए बेड लेने पर न्यूनतम किराया 60,900 रुपए है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article