यात्रा

IRCTC Nepal Package: बीवी संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे।

Image

IRCTC Nepal Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बीवी संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Package: भारत का पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) काफी सुंदर है। हर साल काफी संख्या में भारतीय पर्यटक (Indian Tourists) नेपाल घूमने के लिए जाते हैं। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में जाने के लिए पासपोर्ट (Tourist Places in Nepal) की जरूरत भी नहीं होती है। नेपाल में आपको घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Best Places in Nepal) भी मिलेंगे। अगर आप भी इसी महीने नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिससे आप नेपाल की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम NATURALLY NEPAL EX-BHOPAL (WBO031) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 19 तारीख, यानी 19 फरवरी को नेपाल से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें भोपाल से दिल्ली होते हुए काठमांडू आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप काठमांडू और पोखरा घूम पाएंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। काठमांडू एयरपोर्ट से पूरे पैकेज के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड साथ में रहेगा। 80 साल तक की उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,200 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 43,400 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 32,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article