IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: अगर आप तीर्थ यात्रा का प्लान बना रहे हैं लेकिन, टूर पैकेज की कीमत को लेकर आपके मन में तमाम तरह के सवाल चल रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने नए टूर पैकेज में यात्रियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। इस टूर पैकेज का नाम 'माता वैष्णो देवी विद हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा' है जिसके तहत यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) के माध्यम से वैष्णो देवी के साथ-साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, आगरा और मथुरा की यात्रा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: बरसात खत्म होने से पहले घूम लें ये 5 जगह
इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: 'माता वैष्णो देवी विद हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा' की शुरुआत 17 अक्टूबर 2024 से की जा रही है। ये टूर 9 रात और 10 दिन का होगा। विजयवाड़ा से ट्रेन चलना शुरू होगी और सारे डेस्टिनेशन को पार करते हुए वर्धा और नागपुर पहुंचेगी। इस पैकेज में आपको खाने-पीने के लिए मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सबकुछ मिलेगा।
Boarding/De Boarding Stations: विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालागुड़ा, नलगोंडा, सिकंदराबाद, भोंगिर, जलगांव, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, वर्धा और नागपुर
इतने रुपये से हो रही है पैकेज की शुरुआत: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कम से कम 17,940 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज को सिंगल बुक करने पर Economy (SL) 17,940 रुपए, Standard (3AC) के लिए 29,380 रुपए और Comfort (2AC) के लिए 38,770/- रुपए देने होंगे। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए पैकेज की कीमत में थोड़ी कमी की गई है।
यहां से कर सकते हैं टूर पैकेज के लिए बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड SCZBG31 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में टोटल बर्थ 718 हैं (स्लीपर 460, थर्ड एसी 206 और सेकेंड एसी 52)।
