यात्रा

बरसात खत्म होने से पहले घूम लें ये 5 जगह, कहीं बाद में पछताते ना रह जाएं आप

Monsoon Holidays places in India: बरसात के मौसम में हरी-भरी वादियां, झरने और नदियां और भी ज्यादा मनमोहक लगने लगते हैं। ये ऐसा टाइम होता है जहां आपको शांति और सुंदरता दोनों का ही मजा मिलता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी जिन्हें आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

Image

Monsoon Holidays places in India

Monsoon Holidays places in India: बरसात के मौसम में प्रकृति का सौंदर्य और भी ज्यादा खिल उठता है। हरियाली में इजाफा होने के साथ ही ताजगी का अहसास आपको एक नई जिंदगी का अनुभव देता है। ऐसे में अगर बरसात खत्म होने से पहले आप कुछ शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान नहीं बनाते तो हो सकता है कि इसका पछतावा आपको लंबे समय तक रहे। इस आर्टिकल में शामिल हैं कुछ बेहतरीन जगहें जो आपको जरूर पसंद आएंगी-

केरल: बरसात के मौसम में केरल और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। मुन्नार और वायनाड में स्थित चाय के बागान और हरी-भरी पहाड़ियां बरसात के मौसम में खिल उठते हैं। इसके अलावा केरल में आप शांत बैकवॉटर और ताजी हवा का आनंद उठा सकते हैं।

kerala

kerala

शिमला: बरसात के मौसम में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगने लगती हैं। यहां के झरने और नदियां पूरी तरह से बहने लगते हैं जो आपको एक मनमोहक अनुभव देता है। शिमला की ठंडी हवा और ताजगी भरी जलवायु का अहसास करने के लिए बरसात खत्म होने से पहले एक बार जरूर आपको यहां जाना चाहिए।

shimla

shimla

कसौल: दिल्ली से कुछ दूर स्थित हिमचाल प्रदेश का प्यारा सा हिल स्टेशन कसौल बरसात के मौसम में हरे-भरे पौधों और वृक्षों से पूरी तरह से ढक जाता है। पहाड़ियों की हरियाली वातावरण को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। बरसात के मौसम में ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है।

kasauli

kasauli

मसूरी: मसूरी उत्तराखंड में स्थित एक प्रमुख हिल स्टेशन है जिसकी सुंदरता बरसात के दिनों में और भी ज्यादा खिल उठती है। बरसात के दिनों में मसूरी से हिमालय की पहाड़ियों का नज़ारा देखने का अनुभव आपको आनंद और ऊर्जा से भर देगा।

mussorie

mussorie

महाबलेश्वर: महाराष्ट्र का लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर बरसात के मौसम में हरे-भरे जंगलों से भर जाता है। महाबलेश्वर की अद्भुत सुंदरता, जंगल, पर्वत और झरनें आपका दिन बना सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप साइकिलिंग, ट्रेकिंग और पिकनिक का भी मजा उठा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article