यात्रा

IRCTC Kashmir Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग करें 'धरती के स्वर्ग' का दीदार, 6 दिन के पैकेज में घूमें गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप कंफर्ट कैटेगरी के होटल में रहेंगे। इसके अलावा एक रात श्रीनगर में आप हाउसबोट में रहेंगे।

Image

IRCTC Kashmir Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग घूमें गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग।

IRCTC Kashmir Package: कश्मीर (Kashmir) को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Options in Kashmir) मिलेंगे। यहां के शानदार नजारे और मौमस देखकर आप बार-बार यहां घूमने (Best Tourist Places in Kashmir) के लिए आएंगे। अगर आप इसी महीने यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल टूर पैकेज (Kashmir Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की तीन सुंदर जगह घूम (Best Places in Kashmir) पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम FASCINATING KASHMIR (EPA016) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख, यानी 15 मार्च को बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें पटना से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप श्रीनगर के साथ गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप कंफर्ट कैटेगरी के होटल में रहेंगे। इसके अलावा एक रात श्रीनगर में आप हाउसबोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 40,810 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 36,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 35,480 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,070 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,710 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article