यात्रा

IRCTC Jyotirlinga Package: मई में माता-पिता को कराएं ज्योतिर्लिंग के दर्शन, आईआरसीटीसी के 6 दिन वाले पैकेज के लिए खर्च करने होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Jyotirlinga Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे। ये पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। मई-जून में घूमने के लिए देखें इस पैकेज की सारी डिटेल्स।

Image

IRCTC MADHYA PRADESH JYOTIRLINGA DARSHAN PACKAGE DETAILS

IRCTC Jyotirlinga Package: अगर आप या आपके घर में कोई बुुजुर्ग बहुत वक्त से भारत में मौजूद ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक बहुत ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप मध्य प्रदेश में मौजूद ज्योतिर्लिंगों (Jyotirlinga Darshan) के दर्शन कर पाएंगे। पैकेज पूरे 6 दिनों का है। तो अगर आप भी मई-जून की छुट्टियों में अपने परिवार, दोस्त या गर्लफ्रेंड के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आइये जानते हैं कि इस पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं इसमें मिलेंगी और साथ ही सारी डिटेल्स।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MADHYA PRADESH JYOTIRLINGA DARSHAN (SHR097) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है, जिसमें आप एक रात भोपाल में, एक रात उज्जैन में और एक रात ओमकारेश्वर में रुकेंगे। ये टूर पैकेज 15 मई को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन ही रहेगा।

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में मिलेगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आपके नाश्ते की भी पूरी व्यवस्था रखी गई है। इसके मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको भोपाल, उज्जैन और ओमकारेश्वर में ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। हालांकि, लंच और डिनर आपको खुद ही करना है।

ज्योतिर्लिंग दर्शन पैकेज के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो एसी और स्लिपर के अलग-अलग चार्जेज हैं। 3AC में सिंगल बुक करने पर आपको 35,880 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,180 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 15,750 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड लेने पर 11,910 रुपए और 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 10,020 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं, अगर आप स्लिपर में ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि सिंगल बुक करने पर आपको 33,390 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 17,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 13,260 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड लेने पर 9,420 रुपए और 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 7,530 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article