IRCTC Goa Tour Package: शानदार नाइटलाइफ, खूबसूरत समुद्र तट और विविध संस्कृति का अगर आप लुत्फ उठाना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) लेकर आई है 'IRCTC GOA DELIGHT' नाम से एक टूर पैकेज जिसमें आप कम खर्चे में गोवा घूम सकेंगे। इस पैकेज के तहत आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों का बंदोबस्त करेगी।
फ्लाइट टूर पैकेज का मिलेगा मजा: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया ये टूर पैकेज फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 सितंबर, 2024 से हो रही है जिसमें मीरामार बीच, ओल्ड गोवा चर्च, मंगेशी मंदिर, फोर्ट अगुआडा, कैंडोलिम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच जैसी शानदार डेस्टिनेशन कवर की जाएंगी।
हैदराबाद से गोवा आने और जाने दोनों की सुविधा मिलेगी: 4 दिन और 3 रात का यह पैकेज देखो अपना देश के तहत लॉन्च किया गया है जिसमें आपको हैदराबाद से गोवा आने और जाने दोनों की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाकी जगहों पर आपको बस के द्वारा घुमाया जाएगा।
इतना लगेगा किराया: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कम से कम 18,935 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज को सिंगल बुक करने पर 24,620 रुपए, दो लोगों के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति किराया 19,245 रुपए वहीं तीन लोगों के लिए किराया घटकर 18,935 रुपए हो जाता है।
IRCTC की वेबसाइट से कर सकते हैं सीधे बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड SHA03 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल्स (8287932229, 8287932228, 9281030749, 9281495843) को कॉल भी कर सकते हैं।
