यात्रा

रिश्ते में लानी है मिठास तो पत्नी को घूमा दें सिंगापुर, इतने रुपये में IRCTC बना रहा है आपको हीरो

IRCTC foreign Tour Packages: IRCTC नया टूर पैकेज लाया है जिसमें आप अकेले या साथी के साथ विदेश घूम सकेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के तहत आपका ज्यादा खर्च नहीं होगा वहीं रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा सब आईआरसीटीसी द्वारा मैनेज किया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी।

Image

IRCTC foreign Tour Packages

IRCTC Tour Package 2024: रोजमर्रा की लाइफ में रोज-रोज एक जैसा काम करके इंसान थोड़ा बोर सा हो जात है। अकेले व्यक्ति के लिए तो फिर भी थोड़ा ठीक है लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं तो इसका असर आपके विवाहित जिंदगी पर भी पड़ता ही है। बोरडम एक ऐसा शब्द है जो कुछ समय बाद लगभग-लगभग हर रिश्ते में आ ही जाता है। आपके बोरडम को दूर करके आपके रिश्ते में मिठास लाने के लिए भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC एक पैकेज लेकर आई है।

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आप सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा बेहद ही कम दाम में कर सकेंगे। यहां हम बेहद कम दाम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईआरसीटीसी अपने पैकेज में होटल से लेकर आपके खाने-पीने सबका खर्चा मैनेज करता है ऐसे में आपको अतिरिक्त किसी बजट की जरूरत नहीं होती।

आईआरसीटीसी के इस विदेशी पैकेज का नाम SIZZLING SINGAPORE WITH MAGICAL MALAYSIA EX-KOLKATA है जिसका कोड EHO037E है। इस पैकेज के तहत आपको 5 रात और 6 दिन तक घुमाया जाएगा। 22 अक्टूबर 2024 से इस शानदार सफर की शुरुआत कोलकाता से होगी।

किराए की बात करें तो अगर आप अकेले इन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको 1,20,700 रुपये किराया देना होगा। वहीं अगर दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया घटकर 1,01,700 रुपये हो जाता है वहीं तीन लोगों में प्रति व्यक्ति किराया 1,01,700 रुपये है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article