यात्रा

हिमाचल घूमने वालों की मौज, सरकार ने होटलों पर दिया 40% डिस्काउंट

Himachal tourism: बारिश के कारण पिछले कुछ महीनों से हिमाचल में टूरिस्ट की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली थी। हिमाचल में टूरिस्ट की गिरती संख्या मानसून के जाने के बाद फिर से लौट आई है जिसके बाद हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए डिस्काउंट का ऐलान किया है।

Image

Himachal tourism

Himachal Hotel Discount: भारत में हिमाचल घूमने के लिए टूरिस्टों को पहली पसंद है। दिल्ली और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में सैलानी हिमाचल की खूबसूरत वादियों के दर्शन करने के लिए जाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप हिमाचल के आसपास के हिल स्टेशन घूमने का प्लान कर रहे हों तो आपके लिए खुशखबरी है।

13 सितंबर तक था पहले डिस्काउंट: हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने होटलों में चल रहे मानसून डिस्काउंट को बढ़ा दिया है। सैलानियों को अब होटलों में 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकेगा। इससे पहले 13 सितंबर तक डिस्काउंट था जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया है।

मानसून की वजह से पर्यटक हुए थे कम: इसके पीछे का कारण इन हिल स्टेशनों पर टूरिज्म की बढ़ती संख्या को बताया जा रहा है। शिमला और आसापस के हिलस्टेशन में काफी दिन बाद चहल-पहल देखने को मिली और वीकेंड में यहां पर काफी पर्यटक भी आए थे। बता दें कि मानसून की वजह से यहां पर जुलाई और अगस्त के महीनों में लगभग ना के बराबर टूरिज्म एक्टिविटी हुई थी।

टूरिस्ट को आकर्षित करेगा डिस्काउंट: मानसून के कारण तमाम खतरों को देखते हुए पर्यटक हिमाचल की यात्रा करने से बच रहे थे जिसका असर वहां कि टूरिज्म इंडस्ट्री पर काफी ज्यादा पड़ा था। हालांकि, अब मानसून कम होने के बाद वहां धीरे-धीर फिर ये टूरिस्ट आ रहे हैं ऐसे में 40 प्रतिशत का डिस्काउंट और टूरिस्ट को हिमचाल आने के लिए आकर्षित करेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article