IRCTC Bhutan Package: भारत के करीबी देशों में घूमने (Travel) के लिए भूटान (Bhutan) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। इंडियंस यहां हॉलिडे और हनीमून के लिए आते हैं। भूटान में आप बोर नहीं होंगे, यहां आपको घूमने के लिए कई सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मिलेंगे। भूटान को लेकर आईआरसीटीसी ने भी पैकेज निकाला है, जिसकी मदद से आप भी यहां आ सकेंगे। गर्मियों के लिए आप अपनी फैमिली संग यहां आने का प्लान कर सकते हैं।
भूटान को लेकर आईआरसीटीसी का ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का है। पैकेज 23 मई को कोलकाता से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को BEAUTIFUL BHUTAN (EHO040B) नाम दिया है। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन और बाय रोड का रहेगा। कंचनकन्या एक्सप्रेस से सियालदह से हासीमारा आना-जाना आईआरसीटीसी की स्पेशल चार्टर्ड थर्ड एसी कोच से होगा। हासीमारा से आगे का सफर बाय रोड रहेगा।

Bhutan Package
अंग्रेजी-हिंदी बोलने वाला लोकल गाइड भी पूरे पैकेज में रहेगा साथ
भूटान के इस पैकेज में आप फ़ुएंत्शोलिंग, पारो, पुनाखा और थिंपू देख सकेंगे। आप इस पैकेज में फ़ुएंत्शोलिंग में 2 रातें, पारो में 2 रातें, पुनाखा में 1 रात और थिंपू में 2 रातें रहेंगे। इस पैकेज के मील प्लान में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल है, जो लोकल रेस्टोरेंट का रहेगा। वहीं ट्रेन में सफर के दौरान आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग की ओर से एक टी, 2 डिनर और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। अंग्रेजी-हिंदी बोलने वाला एक लोकल गाइड भी साथ में रहेगा। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है।
66,900 रुपए खर्च कर आप इस पैकेज को खुद अपने लिए बुक कर सकते हैं। वहीं डबल शेयरिंग के लिए आपको 53,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 49,300 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चे के लिए बेड लेने पर 49,300 रुपए और बेड नहीं लेने पर 39,100 रुपए देने होंगे।
