यात्रा

IRCTC Andaman Package: IRCTC करा रहा है सस्ते में अंडमान की सैर, शादी के बाद पत्नी संग बनाएं 5 रात और 6 दिन का हनीमून प्लान

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी एक नया शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप बड़े ही कम बजट में अंडमान की सैर कर सकते हैं। 6 दिन और 5 रात का ये पैकेज पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। शादी के बाद अगर आप घूमने-फिरने के लिए या हनीमून पर जाने की कोई अच्छी जगह देख रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है।

Image

IRCTC ANDAMAN TOUR PACKAGE DETAILS

IRCTC Andaman Package: कभी हिमालय, कभी दक्षिण भारत तो कभी-कभी धार्मिक जगहों पर घुमाने के लिए IRCTC अपने कई सस्ते-सस्ते टूर पैकेज निकालता रहता है। इन पैकेजेज की मदद से लोग अपने घूमने-फिरने का सपना भी पूरा कर लेते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने ऐसा पैकेज निकाला जो आपके दिल को खुश कर देगा। चिलचिलाती गर्मी से राहत और शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए आईआरसीटीसी ने अपना अंडमान टूर पैकेज (Andaman Tour Package) लॉन्च कर दिया है। अंडमान घुमने (Best Places To Visit In Andaman) का शौक रखने वालों के लिए ये डिल काफी सस्ती है। तो अगर आप भी शादी के बाद बीवी के साथ हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो आपको ये खबर पूरी पढ़नी चाहिए।

आईआरसीटीसी के इस खास रोड़ टूर पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज मई महीने की 5 तारीख को पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। बता दें कि इस पैकेज में सिर्फ घूमने, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था ही शामिल है। अंडमान में आने-जाने की एयर टिकट आपको खुद लेनी होगी।

कहां होगी ठहरने की व्यवस्था?

चूंकि ये एक गोल्ड पैकेज हैं, इसलिए इस पैकेज में आपको पोर्ट ब्लेयर में TSG Grand/TSG Emerald/Haywizzजैसे होटल में स्टे दिया जाएगा। वहीं, हेवलॉक पहुंचने पर आपको TSG Blue/ Haywizz जैसे होटल में स्टे मिलेगा। इसके बाद नील पहुंचने पर TSG Aura में ठहराया जाएगा।

कैसी होगी खाने की व्यवस्था?

इस पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर में लंच और रात का डिनर शामिल है। इसमें आपको पहले दिन पोर्ट ब्लेयर, दूसरे दिन Ross और North Bay Island, फिर तीसरे दिन Havelock Island (Kalapathar और Radhanagar Beach) , फिर चौथे दिन Havelock से Neil Island (Natural Bridge और Lakshmanpur Beach) और आखिर में पांचवे दिन Neil Island से Port Blair (Bharatpur Beach)घूमाया जाएगा। इसके बाद छठे दिन आपको वापस पोर्ट ब्लेयर ड्रॉप कर दिया जाएगा।

कितना होगा किराया?

बात अगर इस स्पेशल टूर पैकेज के प्राइस की करें तो में सिंगल बुक करने पर आपको 46,080 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 25,300 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 17,100 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 13,650 रुपए देने होंगे।

अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article