यात्रा

IRCTC Golden Temple Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बीवी-बच्चों संग घूमें गोल्डन टेंपल समेत अमृतसर की ये खास जगह, 5 दिन के पैकेज पर जेब से खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Golden Temple Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप अमृतसर घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस ट्रेन पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Golden Temple Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बीवी-बच्चों संग घूमें गोल्डन टेंपल समेत अमृतसर की ये खास जगह, 5 दिन के पैकेज पर जेब से खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Golden Temple Package: देश में घूमने के लिए पंजाब (Punjab) भी सुंदर और बढ़िया जगह है। हर साल यहां काफी संख्या में टूरिस्ट देश और विदेश से आता है। पंजाब में घूमने के लिए आपक कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। पंजाब में लोग सबसे ज्यादा अमृतसर (Amritsar) आते हैं। अमृतसर में घूमने के कई सारे (Best Travel Options in Amritsar) ऑप्शन हैं। अमृतसर में रेल, रोड और फ्लाइट की बढ़िया कनेक्टिविटी है। पंजाब में लोग घूमने के लिए सबसे ज्यादा स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जाते हैं। अगर आप भी अप्रैल (April) के महीने में अमृतसर घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अमृतसर को लेकर एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां आकर स्वर्ण मंदिर समेत कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम SPIRITUAL AMRITSAR EX MUMBAI (WMR162) है। आईआरसीटीसी का ये ट्रेन पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये ट्रेन पैकेज इसी महीने की 17 तारीख, यानी 17 अप्रैल को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें मुंबई सेंट्रल से अमृतसर आना-जाना ट्रेन से रहेगा। ट्रेन का टिकट थर्ड एसी का रहेगा।

Golden Temple Package

Golden Temple Package

IRCTC के इस स्पेशल ट्रेन पैकेज में शामिल है 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर

आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप अमृतसर घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है। पैकेज में आपको ट्रेन के अलावा बाय रोड एसी वाली गाड़ी से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस ट्रेन पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 1 डिनर मिलेगा। इसके अलावा आप इस पैकेज में अमृतसर में होटल में रहेंगे। इसके अलावा इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस ट्रेन टूर पैकेज की टोटल प्राइस में जीएसटी भी शामिल है

बात अगर इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो आप पूरे पैकेज के दौरान ट्रेन में थर्ड एसी में सफर करेंगे, जिसमें सिंगल बुक करने पर आपको 22,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 16,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 15,500 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 13,300 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 12,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article