यात्रा

IRCTC Honeymoon Package: आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज से न्यूली मैरिड कपल्स मई में सेलिब्रेट करें हनीमून, घूमें नॉर्थ ईस्ट के ये 3 सुंदर-सुंदर राज्य

IRCTC 3 States Package: आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

Image

IRCTC Honeymoon Package: इस खास पैकेज से न्यूली मैरिड कपल्स मई में सेलिब्रेट करें हनीमून।

IRCTC 3 States Package: नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य (Northeast States) बेहद सुंदर है। इन राज्यों को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने (Travel) के लिए हर साल आते हैं। अगर आप भी पूर्वोत्तर के कई राज्यों को एक ही टूर पैकेज में मई के महीने में घूमने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के एक नहीं, दो नहीं... बल्कि तीन राज्य एक साथ घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THE GREEN ESCAPE - 3 STATES (EGH06) है। ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। ये स्पेशल टूर पैकेज इसी महीने की 30 तारीख, यानी 30 अप्रैल को गुवाहाटी से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा, जिसमें आपको ट्रेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में कम से कम 6 लोग होने जरूरी है।

IRCTC 3 States Package

IRCTC 3 States Package

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनॉन्ग, काजीरंगा, दिरांग, तवांग घूम पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इनर लाइन और एरिया परमिट की फीस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस स्पेशल टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 70,670 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 55,220 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 51,460 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 40,720 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,050 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article