यात्रा

PM मोदी की अपील कर गई कमाल, अब पैसा बचाकर यहां घूमने जा रहे हैं भारतीय

Lakshadweep Tourism: प्रधानमंत्री मोदी की देश में घूमने की अपील काम करती दिख रही है। अब लोग विदेश छोड़ देश में ही घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी देसी जगह पर बढ़ी टूरिस्ट्स की भीड़।

Image

कहां घूमने जा रहे भारतीय

Lakshadweep Tourism: दुनियाभर में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता, महंगे होते विदेशी टूर और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच अब भारतीयों की ट्रैवल पसंद भी बदलती नजर आ रही है। पहले जहां छुट्टियां बिताने के लिए लोग मालदीव, थाईलैंड और दुबई जैसे विदेशी डेस्टिनेशन को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग भारत की खूबसूरत जगहों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बदलाव के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की वह अपील भी अहम मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने, ईंधन बचाने और फिजूलखर्ची कम करने की बात कही थी।

इस सोच में बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण लक्षद्वीप बनकर सामने आया है। कभी बेहद सीमित पर्यटन वाला यह द्वीप समूह अब भारतीय यात्रियों की नई पसंद बन चुका है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद जिस तरह सोशल मीडिया पर वहां की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, उसने लोगों की ट्रैवल विश लिस्ट ही बदल दी। जी हां इंडिया टुडे ग्रुप की खबर के मुताबिक साल 2024 में लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं लोगों को क्यों पसंद आ रहा लक्षद्वीप।

तेजी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक साल 2020 में लक्षद्वीप आने वाले पर्यटकों की संख्या केवल 3,875 थी। लेकिन साल 2024 आते-आते यही आंकड़ा बढ़कर रिकॉर्ड 68,328 तक पहुंच गया। यानी बीते चार साल के भीतर पर्यटकों की संख्या में कई गुना इजाफा देखने को मिला है। हालांकि ध्यान रखना चाहिए कि साल 2020 में कोविड महामारी और सीमित पर्यटन सुविधाओं के कारण यह संख्या बेहद कम थी।

सोशल मीडिया ने बढ़ाया क्रेज

जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता की तस्वीरें साझा की थीं। सफेद रेत, नीला समुद्र और शांत वातावरण देखकर लोगों को एहसास हुआ कि भारत में भी विश्वस्तरीय बीच डेस्टिनेशन मौजूद हैं। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर #Lakshadweep ट्रेंड करने लगा और लाखों लोगों ने वहां घूमने की इच्छा जाहिर की। पीएम मोदी की अपील के बाद लक्षद्वीप में तेजी से टूरिस्ट की संख्या का इजाफा देखने को मिला।

टूरिस्ट को पसंद आया लक्षद्वीप

जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों और प्राकृतिक सुंदरता की तस्वीरें साझा की थीं। सफेद रेत, नीला समुद्र और शांत वातावरण देखकर लोगों को एहसास हुआ कि भारत में भी विश्वस्तरीय बीच डेस्टिनेशन मौजूद हैं। जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर #Lakshadweep ट्रेंड करने लगा और लाखों लोगों ने वहां घूमने की इच्छा जाहिर की।

बदल रही भारतीय पर्यटकों की सोच

भारत में पहले विदेश यात्रा को स्टेटस सिंबल माना जाता था, लेकिन अब इंडियंस की सोच बदल रही है। खासतौर पर युवा वर्ग 'Explore India' कॉन्सेप्ट को अपनाने लगा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ट्रैवल ब्लॉगर भी भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की अपील ने लोगों के भीतर यह भावना मजबूत की है कि देश के पैसे और पर्यटन को देश में ही बढ़ावा देना चाहिए। यही वजह है कि अब लोग भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन को प्राथमिकता देने लगे हैं।

सस्ता ट्रिप ऑप्शन

विदेश जाना एक खर्चीला ऑप्शन है, वहीं देश में घूमना काफी किफायती ऑप्शन है। इसमें लक्षद्वीप, अंडमान, गोवा और उत्तर-पूर्व भारत जैसे डेस्टिनेशन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक, पिछले एक साल में घरेलू बीच डेस्टिनेशन की बुकिंग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article