यात्रा

Sawan Mela: सावन आते ही सजते हैं मेले, आस्था और संस्कृति का संगम हैं ये 4 बड़े मेले

Sawan Festivals India: सावन में लगने वाले भारत के 4 सबसे बड़े और प्रसिद्ध मेले जिनके बारे में यहां डिटेल में बताया गया है। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इन मेलों में शामिल होते हैं। भक्ति, आस्था और अनुशासन की अनोखी झलक यहां देखने को मिलती है। परिवार के साथ आप भी इनका हिस्सा बनने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Sawan festivals India

Sawan Mela India: सावन का महीना घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग होता है। लेकिन, सावन का महीना सिर्फ बारिश और हरियाली तक ही सीमित नहीं रहता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी यह महीना महत्वपूर्ण होता है और सावन के मौके पर पारंपरिक मेलों की भी धूम रहती है। भारत के कई हिस्सों में सावन के महीने में खास मेले आयोजित किए जाते हैं जिनके बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

श्रावणी मेला (बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखंड): इस लिस्ट में नंबर 1 पर श्रावणी मेला आता है। हर साल लाखों श्रद्धालु देवघर में श्रावणी मेला के लिए शामिल होते हैं। इस मेले की खासियत ये है कि श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर 100 से ज्यादा किमी पैदल चलकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।

हरियाली तीज मेला (राजस्थान और उत्तर भारत): जयपुर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में ये मेला लगता है। रंग-बिरंगे झूले, लोकगीत, लोकनृत्य, सजावट इस मेले के प्रमुख आकर्षण होते हैं।

नीलकंठ महादेव मेला (ऋषिकेश, उत्तराखंड): नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेश के पास ये मेला लगता है। सावन में विशेष पूजा के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पहाड़ी रास्तों में पैदल यात्रा, धार्मिक वातावरण और सुंदर प्राकृतिक दृश्य इस मेले की पहचान हैं।

कांवड़ मेला (उत्तर भारत): हरिद्वार, ऋषिकेश, गौमुख, वाराणसी आदि जगहों पर कांवड़ मेला लगता है। भक्ति, अनुशासन, और विशाल जनसमूह की ऊर्जा इस मेले का प्रमुख आकर्षण रहता है। शिवभक्त कांवड़ लेकर गंगाजल लाते हैं और शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article