Independence Day Travel: इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कराएं भारत की इन 5 जगहों का टूर, ट्रिप बन जाएगी Open Classroom

Independence Day Travel: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ ऐसी ऐतिहासिक जगहों की सैर करें, जहां घूमने के साथ उन्हें भारत की आजादी की कहानी भी करीब से समझने का मौका मिले। ये बच्चों के लिए Open Classroom हैं।

Independence Day Travel: स्वतंत्रता दिवस सिर्फ तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीत सुनने का दिन नहीं है, बल्कि बच्चों को यह समझाने का भी मौका है कि आजादी हमें कैसे मिली और इसके पीछे कितने संघर्ष और बलिदान छिपे हैं। इस बार 15 अगस्त (Independence Day 2026) शनिवार को पड़ रहा है, ऐसे में परिवार के साथ किसी ऐतिहासिक जगह की यात्रा बच्चों के लिए किताबों से बाहर निकलकर इतिहास को महसूस करने का शानदार अवसर बन सकती है। यदि आप इस दिन बच्चों को कहीं घुमाने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की ये 5 जगहें सबसे खास हो सकती हैं। ये जगहें आपके बच्चों के लिए Open Classroom बन जाएंगी।

Independence Day Travel

बच्चों को कराएं इन 5 जगहों का टूर

1. लाल किला, दिल्ली

दिल्ली का लाल किला स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल है। हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यहीं से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। बच्चों को यहां ले जाकर आप उन्हें बता सकते हैं कि आजादी के बाद लाल किला किस तरह राष्ट्रीय समारोहों का प्रमुख केंद्र बना। किले की भव्य वास्तुकला के साथ स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के बीच का संबंध बच्चों के लिए इतिहास को ज्यादा रोचक बना सकता है।

End of Feed