यात्रा

आस्था से भरी होगी दिव्य यात्रा, पवित्र काशी संग अयोध्या दर्शन, 5 दिन की होगी ट्रिप

IRCTC Tour package: धार्मिक यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारत की आध्यात्मिक धरती पर अगर दो ऐसे स्थान हैं, जहां पहुंचते ही मन श्रद्धा से भर जाता है, तो वो हैं काशी और अयोध्या ही हैं। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज पवित्र काशी संग अयोध्या दर्शन का सुनहरा मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Holy Kashi with Ayodhya Darshan

आस्था से भरी होगी दिव्य यात्रा

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या और काशी की पावन यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'Holy Kashi with Ayodhya Darshan Ex Kozhikode' रखा गया है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 फरवरी 2026 को कोझिकोड हवाई अड्डे से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरें। वाराणसी हवाई अड्डे पर शाम 18:30 बजे पहुंचें। वहां से आपको ले जाया जाएगा और होटल में चेक-इन कराया जाएगा। वाराणसी के होटल में रात का भोजन और रात भर ठहरना होगा इसके बाद आगे की पावन यात्रा की शुरुआत होगी।

काशी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी और सारनाथ शामिल हैं। शाम को गंगा किनारे भव्य गंगा आरती देखने का मौका मिलेगा, जो इस यात्रा का सबसे खास पल होता है। इसके बाद होटल से चेक-आउट करके आप प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में दर्शन करेंगे और पातालपुरी हनुमान मंदिर जाएंगे।

फिर यात्रा आगे बढ़ेगी अयोध्या की ओर। वहां पहुंचकर होटल में चेक-इन, डिनर और रात का विश्राम रहेगा। अगले दिन नाश्ते के बाद चेक-आउट कर राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी समेत अन्य मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके बाद आप वापस वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वाराणसी पहुंचकर होटल में चेक-इन, डिनर और आराम से रात बिताएंगे।

खाने की व्यवस्था ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 77,500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 59,900 और 57,900 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 50,900 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEA37 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287883261, 8287930622, 8287930759, 9717641764 संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आप बड़े ही आराम से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article