यात्रा

इस होली उड़ चलें सिंगापुर और मलेशिया, खास ट्रैवल ऑफर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: होली के मौके पर विदेश घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव इंटरनेशनल टूर पैकेज मलेशिया और सिंगापुर की मनमोहक जगहों और वहां के खूबसूरत आकर्षणों को करीब से देखने का एक किफायती और शानदार मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

इस होली उड़ चलें सिंगापुर और मलेशिया

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'HOLI SPECIAL-SINGAPORE & MALAYSIA EX LUCKNOW' रखा गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 मार्च 2026 को लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए दोपहर 3:30 बजे की फ्लाइट में सवार हों। दिल्ली पहुंचने पर इमिग्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद कुआलालंपुर के लिए अगली फ्लाइट में सवार होना है।

सुबह करीब 7 बजे आप कुआलालंपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकलते ही आपका टूर गाइड या लोकल प्रतिनिधि आपसे मिलेगा। वहीं से आपको होटल तक पिक-अप और ट्रांसफर किया जाएगा, साथ ही अर्ली चेक-इन भी मिलेगा ताकि आप आराम से फ्रेश हो सकें। होटल में नाश्ता करने के बाद थोड़ा आराम करें। फिर लंच के बाद शुरू होगा कुआलालंपुर का आधे दिन का सिटी टूर।

इस दौरान आपने इस्ताना नेगारा (किंग पैलेस), राष्ट्रीय स्मारक कुआलालंपुर, मलेशिया की राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, मर्डेका स्क्वायर और पेट्रोनास ट्विन टावर्स देखेंगे। इसके बाद चॉकलेट गैलरी से लेकर केएल टावर तक की आपको यात्रा करवाई जाएगी। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद मनोरम होने वाली है।

खाने की व्यवस्था भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 146900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 120000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 117000 है। वहीं 2 से 11 साल तक की उम्र के बीच अगर बच्चे की उम्र है तो उसके लिए भी किराया लगेगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO42 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287930902, 9236367954, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल से अगर आप पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आप आईआरसीटीसी की एप्प डाउनलोड करके पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article