Times Now Navbharat
live-tv
Premium

गोवा या केरल-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, जानें परफेक्ट बीच वेकेशन के लिए बेस्ट लोकेशन

Goa vs Kerala: गर्मी की छुट्टियों को स्पेशल बनाने के लिए अगर आप वेकेशन का प्लान कर रहे हैं लेकिन कन्फ्यूजन है कि गोवा जाएं या केरल? जानिए कौन-सी डेस्टिनेशन आपके लिए रहेगी सबसे परफेक्ट।

Image
गोवा या केरल कहां मिलेगी परफेक्ट बीच वेकेशन (फोटो: AI)
Authored by: prabhat sharma
Updated Jun 4, 2026, 12:26 IST
Follow on Google News

Goa vs Kerala: अगर आप बीच वेकेशन पर घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, गोवा जाएं या केरल इसको लेकर कन्फ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हर ट्रैवलर के दिमाग में बीच वेकेशन (beach vacation India) को लेकर सवाल रहता ही है ऐसे में आज हम आपको डिटेल में जानकारी देंगे जिसके बाद आप बिना किसी झंझट और कन्फ्यूजन के ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

अगर आप 2026 की गर्मियों में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा। तमाम सवाल हैं जैसे- किस जगह पर ज्यादा भीड़ मिलेगी? कहां खर्च कम होगा? किस जगह कपल्स ज्यादा एंजॉय करेंगे? फैमिली के लिए कौन-सी डेस्टिनेशन बेहतर है? और सबसे बड़ा सवाल- कहां मिलेगी परफेक्ट बीच वेकेशन? इनका जवाब अगर आपके पास क्लियर है तो आप आराम से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

गोवा या केरल कहां मिलेगा परफेक्ट बीच वेकेशन

अगर आपके लिए परफेक्ट वेकेशन का मतलब- पार्टी, नाइटलाइफ, दोस्तों के साथ मस्ती और वॉटर स्पोर्ट्स है तो गोवा आपके लिए परफेक्ट है। बागा, कलंगुट और अंजुना जैसे बीच यहां दिन-रात गुलजार रहते हैं।

लेकिन अगर आप शांति, कम भीड़, फैमिली टाइम और रोमांटिक माहौल की तलाश में हैं तो फिर केरल बेहतर विकल्प साबित होगा। केरल के बीच काफी शांत और सुकूनभरे हैं। वर्कला, कोवलम और मरारी बीच पर आपको भीड़ कम और प्राकृतिक खूबसूरती ज्यादा देखने को मिलेगी।

कहां मिलेगा परफेक्ट बीच वेकेशन (फोटो: canva)

कहां मिलेगा परफेक्ट बीच वेकेशन (फोटो: canva)

बीच की खूबसूरती किसकी बेहतर?

सुनहरी रेत और बीच शैक्स के लिए गोवा के बीच मशहूर हैं। दूसरी तरफ केरल के बीचों के आसपास आपको नारियल के पेड़, चट्टानें और हरियाली देखने को मिलती है। खूबसूरती के मामले में कहीं ना कहीं केरल के बीच गोवा की तुलना में ज्यादा आकर्षक हैं।

कपल्स के लिए कौन-सा बीच बेहतर

रोमांटिक छुट्टियां बिताने के लिए अगर आप बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर केरल एक शानदार विकल्प है। शांत बीच, खूबसूरत सनसेट और कम भीड़ केरल के बीचेज की पहचान है। दूसरी तरफ गोवा के बीच भी कपल्स के लिए अच्छे हैं लेकिन वहां का माहौल ज्यादातर व्यस्त रहता है।

कौन-सा बीच है बेहतर (फोटो: canva)

कौन-सा बीच है बेहतर (फोटो: canva)

2026 में कौन-से बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं

गोवा

  • बागा बीच
  • कैलंगुट बीच
  • अंजुना बीच
  • वागातोर बीच
  • पालोलेम बीच

केरल

  • वर्कला बीच
  • कोवलम बीच
  • मरारी बीच
  • बेकल बीच
  • चेराई बीच

गोवा या केरल गर्मियों में किसका मौसम बेहतर रहेगा

वैसे तो जून के महीने में दोनों जगह गर्मी रहती है। लेकिन, केरल में समुद्री हवाओं और हरियाली की वजह से मौसम गोवा की तुलना में ज्यादा सुखद होता है। गोवा में मई-जून के महीने में उमस काफी होती है ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हो जाते हैं तो गोवा की जगह केरल जाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

गर्मियों में किसका मौसम रहता है बेहतर (फोटो: canva)

गर्मियों में किसका मौसम रहता है बेहतर (फोटो: canva)

गोवा या केरल बजट के मामले में कौन है बेहतर

सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि बजट पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप लग्जरी ट्रैवल करना चाहते हैं या फिर बजट में यात्रा। अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो- गोवा में बजट होटल आसानी से मिल जाते हैं इसके अलावा बाइक रेंटल भी यहां सस्ता है और खाने-पीने के बहुत विकल्प मौजूद हैं। दूसरी तरफ केरल में भी बजट में स्टे ऑपशन की कमी नहीं है।

2026 की गर्मियों में अगर आपको सिर्फ एक जगह चुननी हो, तो गोवा की तुलना में केरल थोड़ा आगे नजर आता है। कारण साफ है क्योंकि यहां आपको शानदार बीच के साथ बैकवॉटर, हरियाली, संस्कृति और सुकून का कॉम्बिनेशन मिलता है। यानी निष्कर्ष सीधा है- 'दिल पार्टी मांग रहा है तो गोवा जाइए, लेकिन अगर आत्मा सुकून मांग रही है तो केरल से बेहतर शायद ही कोई बीच डेस्टिनेशन मिले।

End of Article