यात्रा

इस हिल स्टेशन के आगे शिमला-मनाली भी फेल, दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे दूर पर होगा स्वर्ग का एहसास

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 20, 2024, 12:01 PM IST

दिल्ली वाले अक्सर आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको स्वर्ग का ऐहसास होगा और ये जगह देश की राजधानी से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है।

Image

Famous hill stations near delhi

दिल्ली में रहने वाले लोग जायकेदार खानों के तो शौकीन होते ही हैं, लेकिन उन्हें घूमने का भी बेहद शौक होता है। लोग अक्सर लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान करते रहते हैं। लेकिन कई बार ये बड़ी समस्या होती है कि कहां जाया जाए। दिल्ली वाले अक्सर आस-पास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको स्वर्ग का ऐहसास होगा और ये जगह देश की राजधानी से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है।

दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर है ये हिल स्टेशन

हम यहां जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं उसका नाम है शोघी (Shoghi)। ये हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसे फलों की जगरी के नाम से भी जाना जाता है। शोघी हिल स्टेशन को सिटी ऑफ टेंपल भी कहते हैं। यहां 250 साल पुराना तारा देवी मंदिर भी है। यहां की सुंदर वादियों पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहां के हरे-भरे जंगल और ऊंचे ऊंचे पहाड़ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खेती और बागवानी भी ये जगह प्रसिद्ध है। यहां काफी दूर दूर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में टेंशन दूर करने के लिए आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे यहा?

दिल्ली से शोघी की दूरी तकरीबन 370 किलोमीटर है। यहां आप अपनी गाड़ी, बस या फिर ट्रेन से जा सकते हैं। नवंबर के महीने में यहां बर्फबारी भी देखने को मिलती है। दिल्ली से शोघी जाने के लिए 10 ट्रेनें भी है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article