यात्रा

IRCTC Tour Package: कम खर्च में करें ऊटी की सैर, बजट ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट ट्रिप

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

ooty Tour package (IMAGE CREDIT- CANVA)

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से बेहद ही किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित एक नगर है जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर भी है। डोडाबेट्टा पीक, चाय संग्रहालय, पायकारा झरना, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22-07-2025 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर हवाई अड्डे से आपको पिकअप किया जाएगा और ऊटी ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील देखें और रात ऊटी में ही रुकें। पैकेज के तहत आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए एक विशेष एसी वाहन द्वारा आपको घुमाया जाएगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹26,100 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹13,050 और ₹9,965 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹3,750 है।

इस पैकेज का कोड SEH051 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article