यात्रा

दार्जिलिंग से पेलिंग तक, प्रकृति रोमांच और शांति का पूरा पैकेज

IRCTC Tour package: सिक्किम घूमने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज देश में ही मनोरम यात्रा करने का सुनहरा मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आप दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग, पेलिंग घूम सकेंगे।

Image

रोमांच और शांति का पूरा पैकेज

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग, पेलिंग घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'SIKKIM PLATINUM' रखा गया है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 फरवरी 2026 को NJP स्टेशन या IXB एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आपका स्वागत होगा। वहां से आपको सीधे कालिम्पोंग ले जाया जाएगा। कालिम्पोंग एक बहुत ही प्यारा और शांत हिल स्टेशन है। पीछे खूबसूरत हिमालय की पहाड़ियां और आसपास हल्की-हल्की ढलान वाली वादियां इसका नजारा और भी खास बना देती हैं।

यहां का माहौल बड़ा सुकून भरा और आरामदायक है। होटल पहुंचकर चेक-इन करें और बाकी दिन आराम करें या अपने हिसाब से एंजॉय करें। रात को होटल में ठहराव रहेगा। सुबह जल्दी नाश्ता करके आप घूमने निकलेंगे। सबसे पहले Delo Hills, जहां से पहाड़ों और वादियों का शानदार नजारा दिखता है। फिर जाएंगे Durbin Dara, उसके बाद हनुमान मंदिर और वहां की खूबसूरत फूलों की नर्सरियां देखेंगे।

दोपहर के खाने के बाद गाड़ी से रवाना होंगे गंगटोक के लिए, जो सिक्किम की राजधानी है। गंगटोक पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। बाकी दिन आप आराम कर सकते हैं या अपने हिसाब से घूम-फिर सकते हैं। रात को गंगटोक में ही रुकना होगा।

Tsomgo Lake की यात्रा सर्दियों में यह झील पूरी तरह जम जाती है और यहां का नजारा देखने लायक होता है। इसके बाद जाएंगे बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल जो स्थानीय लोगों के बीच बहुत श्रद्धा का स्थान है। यह जगह गंगटोक से लगभग 52 किलोमीटर दूर है। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद खास और स्पेशल रहने वाली है। गौर करने वाली बात ये है कि 23 फरवरी के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 45630 और 33820 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 10260 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH124 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 90313 40025, 7003125197 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article