यात्रा

वसंत में दिखेगा नेपाल का असली जादू, मार्च में घूम आएं काठमांडू और पोखरा

IRCTC Tour package: मार्च में विदेश घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी का यह ऑल-इनक्लूसिव इंटरनेशनल टूर पैकेज विदेश घूमने का सुनहरा मौका दे रहा है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

nepal trip cost

घूम आएं काठमांडू और पोखरा

IRCTC Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'Nepal Nimbus Ex COK' रखा गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2026 को सुबह 7:05 बजे कोच्चि एयरपोर्ट से फ्लाइट (IX2115) पकड़कर आप बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। 8:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। वहां से 10:30 बजे दूसरी फ्लाइट (IX874) लेकर काठमांडू के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 1:45 बजे काठमांडू पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से होटल ट्रांसफर होगा। रात को काठमांडू में ही ठहराव रहेगा।

अगले दिन नाश्ते के बाद घूमने निकलेंगे। सबसे पहले जाएंगे पशुपतिनाथ मंदिर, जो हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र मंदिर है। यह मंदिर बागमती नदी के किनारे स्थित है और भगवान शिव को समर्पित है। यहां दर्शन करने के बाद आप काठमांडू घाटी में बसे छोटे-से खूबसूरत शहर पाटन (ललितपुर) की ओर बढ़ेंगे।

पाटन अपनी शानदार पुरानी इमारतों और कला के लिए जाना जाता है। यहां का पाटन दरबार स्कवायर जरूर देखिए। यह जगह पुराने महलों, आंगनों और मंदिरों से भरी हुई है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। इसके बाद आप तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर जाएंगे, जहां तिब्बती शरणार्थी रहते हैं। यहां बने खूबसूरत कारपेट (कालीन) काफी मशहूर हैं, चाहें तो खरीद भी सकते हैं।

दिन के आखिर में जाएंगे Swayambhunath Stupa, जिसे मंकी टेम्पल भी कहा जाता है। यह नेपाल का एक प्रमुख बौद्ध स्थल है। यहां से पूरे शहर का शानदार नजारा दिखता है और माहौल बहुत ही शांत और आध्यात्मिक होता है। आगे की यात्रा भी आपके लिए बेहद खास और स्पेशल रहने वाली है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 58,600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 47,700 और 46,400 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 45,800 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEO11 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9003140655 , 8287932064, 8287932098, 8287932117 संपर्क कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article