जमशेदपुर की खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान, इन जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Jamshedpur Travel Guide: अगस्त के महीने में अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो जमशेदपुर आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। जमशेदपुर में इन जगहों पर घूमने जाना बिल्कुल न भूलें।

Jamshedpur Travel Guide: झारखंड का जमशेदपुर शहर आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। इस शहर की पहचान सिर्फ स्टील इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हरियाली, खूबसूरत झीलों, पार्कों और शांत माहौल के लिए भी है। भारत के स्टील सिटी नाम से फेमस इस शहर की स्थापना टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने की थी। जमशेदपुर की खास बात यह है कि यहां आपको एक तरफ आधुनिक शहर की सुविधाएं मिलती हैं, तो दूसरी तरफ प्रकृति के बेहद करीब जाने का मौका भी मिलता है। साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली से भरे इलाके और घूमने के लिए शानदार जगहें इसे परिवार, दोस्तों या अकेले घूमने वालों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाती हैं। अगर आप जमशेदपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

monsoo (57)

जुबली पार्क

जुबली पार्क को जमशेदपुर का दिल कहा जाता है। करीब 225 एकड़ में फैला यह पार्क अपनी खूबसूरती और हरियाली के लिए काफी मशहूर है। इसे कई लोग जमशेदपुर का मुगल गार्डन भी कहते हैं। यहां खूबसूरत फूलों के बगीचे, हरे-भरे लॉन, फव्वारे और घूमने के लिए शानदार रास्ते बनाए गए हैं। शाम के समय यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है। परिवार के साथ घूमने, बच्चों के साथ समय बिताने या शांत वातावरण में कुछ पल गुजारने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। शाम के समय यहां होने वाला म्यूजिकल फाउंटेन शो लोगों को काफी पसंद आता है।

End of Feed