यात्रा

Types of Bungee Jumping: बंजी जंपिंग कितने प्रकार की होती है? एडवेंचर के शौकीन लोग जान लें

Types of Bungee Jumping (बंजी जंपिंग के प्रकार): एडवेंचर के शौकीन लोग अगर अपनी आने वाली ट्रिप में बंजी जंपिंग ट्राई करने का प्लान बना रहे हैं। तो उनके लिए रोमांच से भरी बंजी जंपिंग के प्रकार जानना बहुत ही दिलचस्प हो सकता है। यहां देखें बंजी जंपिंग कितने प्रकार की होती है, वहीं बंजी जंपिंग कहां करें।

Image

बंजी जंपिंग

ेTypes of Bungee Jumping (बंजी जंपिंग के प्रकार): बंजी जंपिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है जो ऊंचाई और गति के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये न केवल एड्रेनालाईन रश देता है बल्कि एक यादगार अनुभव भी प्रदान करता है, जो आप जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों अपना नेक्स्ट एडवेंचर प्लान कर रहे हैं, खासतौर से बंजी जंपिंग ही। तो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स ट्राई करने वाले लोगों के लिए बंजी जंपिंग एक्टिविटी के प्रकार जानना दिलचस्प हो सकता है। जिससे बाद आप अच्छे अपनी सहूलियत के हिसाब वाली एक्टिविटी करने का मन बना सकते हैं। देखें बंजी जंपिंग कितने प्रकार की होती है, वहीं भारत में आप बंजी जंपिंग कहां कर सकते हैं।

Different Types of Bungee Jumping

क्लासिक बंजी जंपिंग (Classic Bungee Jumping)

यह बंजी जंपिंग का सबसे ट्रेडिशनल और पॉपुलर तरीका माना जाता है। इसमें जम्पर को एक लंबी इलास्टिक वाली रस्सी से बांधकर ऊंचे पुल, क्रेन या किसी प्राकृतिक चट्टान से छलांग लगवाई जाती है। जब व्यक्ति नीचे की ओर गिरता है, तो रस्सी खिंचती है और उसे वापस ऊपर उछाल देती है। ये वाला अनुभव डर और रोमांच से भरा होता है, जिसे दुनियाभर के एडवेंचर प्रेमी पसंद करते हैं। ये अनुभव जरूर ही आपको अपनी जिंदगी में एक बार करना ही करना चाहिए, आप बिल्कुल निराश नहीं होंगे।

बंजी स्विंग (Bungee Swing)

बंजी स्विंग में जम्पर को एक विशाल झूले की तरह ऊंचाई से छोड़ा जाता है। इसमें रस्सी एक तरफ से बंधी होती है, जिससे जम्पर नीचे गिरने के बाद पेंडुलम की तरह आगे-पीछे झूलता है। ये वाली बंजी स्टाइल पहले बताए गए क्लासिक बंजी जंपिंग वाले स्टाइल से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें सीधे नीचे गिरने के बजाय स्विंग का अनुभव होता है। ये वाले स्टाइल की जंपिंग उन लोगों के लिए बेहतर है जो सीधी छलांग लगाने से डरते हैं लेकिन फिर भी जिंदगी में कुछ थ्रिल चाहते हैं। बंजी स्विंग आप किसी दोस्त या पार्टनर के साथ मिलकर भी कर सकते हैं, दो समेत चार लोगों वाला स्विंग भी होता है।

रिवर्स बंजी जंपिंग (Reverse Bungee Jumping)

इस प्रकार की बंजी जंपिंग में जम्पर को नीचे से ऊपर की ओर उछाला जाता है। इसमें व्यक्ति को एक विशाल कैटापल्ट सिस्टम या बंजी कॉर्ड से जोड़ा जाता है, जिसे खींचकर छोड़ा जाता है। इससे जम्पर तेजी से ऊपर की ओर उछलता है और फिर नीचे आता है। इस वाली स्टाइल की बंजी जंपिंग में आप एक रॉकेट की तरह महसुस कर सकते हैं। रिवर्स बंजी जंपिंग उन लोगों के लिए एकदम नया एक्सपेरियंस है जो ट्रेडिशनल और सिंपल वाली बंजी जंपिंग से बोर हो चुके हैं।

वैसे तो बंजी जंपिंग का हर प्रकार अपने आप में अनूठा और रोमांचक है। चाहे वो क्लासिक जंप हो, बंजी स्विंग या रिवर्स बंजी, हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से इस एडवेंचर स्पोर्ट का आनंद ले सकता है। हालांकि, इसे हमेशा प्रशिक्षित पेशेवरों की देखरेख में ही करना चाहिए ताकि सुरक्षा बनी रहे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article