यात्रा

Summer 2024 की छुट्टियों के लिए इन जगहों पर आया दिल्ली वालों का दिल, धड़ाधड़ करवा रहे हैं बुकिंग, कहीं आप न छूट जाएं पीछे

Delhi-NCR Heatwave: अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब ठंडी जगहों पर जा रहे हैं। लोग सबसे ज्यादा शिमला, कश्मीर, उत्तराखंड के हिल स्टेशंस की बुकिंग करा रहे हैं।

Image

Best Hill Stations: गर्मियों में इन हिल स्टेशंस की है सबसे ज्यादा डिमांड।

Delhi-NCR Heatwave: अप्रैल (April) का आधा महीना खत्म हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोग अभी से ही गर्मी (Summer) से परेशान हो गए हैं। हालांकि अभी भीषण गर्मी और लू का खतरनाक दौर शुरू होना बाकी है, लेकिन बावजूद इसके लोग अभी से ही गर्मी से निजात पाने की सोच रहे हैं। अप्रैल, मई और जून साल के ऐसे महीने होते हैं, जब लोगों को भीषण गर्मी (Extreme Heat) झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग खासतौर से हिल स्टेशंस (Hill Stations) पर ही जाना पसंद करते हैं। देश में कई राज्य ऐसे हैं, जहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशंस (Hill Stations in India) हैं।

ये सभी हिल स्टेशंस गर्मियों में फुल पैक रहते हैं। वीकेंड और लॉन्ग वीकेंड में तो यहां गाड़ियों का लंबा जाम लग जाता है। लोग हिल स्टेशंस पर घूमने से लेकर हनीमून मनाने के लिए आते हैं। दरअसल गर्मियों में हिल स्टेशंस का मौसम ठंडा रहता है, जिसके चलते लोग यहां आने पर आते हैं। हिल स्टेशंस पर जाने के लिए कुछ जहां खुद से प्लान करके पहुंचते हैं, तो कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों से पैकेज लेते हैं। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियां हिल स्टेशंस के कई तरह के पैकेज लॉन्च करने के साथ कस्टमर की डिमांड के हिसाब से पैकेज बनाती भी हैं। ऑन सीजन के चलते हिल स्टेशंस के होटल से लेकर खाना और टैक्सियों की प्राइस काफी ज्यादा होती है।

Kashmir

Kashmir

दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 के पार पहुंचा

गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा बुकिंग किन-किन जगहों की करा रहे हैं, जब इसे लेकर हमने Pettitts India Tours Pvt. Ltd. के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर शुभांकर वर्मा से बात की तो उन्होंने हमें बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए अब समुद्र तटों से पहाड़ों पर जाना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 के पार पहुंच गया है, जिसक चलते अब लोग हिल स्टेशंस की बुकिंग करा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि खासतौर से लोग शिमला, कश्मीर और उत्तराखंड की ओर जाना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले 3 सालों में कश्मीर, लेह और लद्दाख की ओर पर्यटकों की हलचल काफी तेजी से बढ़ी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी होने से लोग अब और भी ज्यादा यहां आने का प्लान कर रहे हैं। गर्मियों के मौसम में पहाड़ों में लोगों को ज्यादा सुकून महसूस हो रहा है। अगर आप भी इस बार गर्मियों पर कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो आप उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस का प्लान कर सकते हैं। अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो आप वीकेंड के बजाए वीक डे में यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article