यात्रा

Best Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने के ये हैं शानदार हिल स्टेशंस, वीकेंड और छुट्टियों में जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान

Chandigarh Nearby Best Hill Stations: घूमने के लिए चंडीगढ़ आने पर आप इसके आसपास कई सारे हिल स्टेशंस पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ का बॉर्डर हिमाचल प्रदेश से लगता है, जिससे आप यहां के कई सारे हिल स्टेशंस पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इन हिल स्टेशंस की दूरी चंडीगढ़ से ज्यादा नहीं है।

Image

Best Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने के ये हैं शानदार हिल स्टेशंस।

Hill Stations Near Chandigarh: देश में अगर घूमने के लिए आपको कहीं जाना तो आपको बिना सोचे चंडीगढ़ का प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ की गिनती देश के सुंदर शहरों में की जाती है। चंडीगढ़ में घूमने के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के आसपास कई सारे सुंदर-सुंदर हिल स्टेशंस भी मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। चंडीगढ़ के आसपास ऐसे कौन-कौन से हिल स्टेशंस हैं, जहां आपको घूमने का प्लान करना चाहिए... इसी को लेकर आज हम आपको बताएंगे। इन हिल स्टेशंस की दूरी ज्यादा नहीं है और आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ के आसपास के हिल स्टेशंस (Chandigarh Nearby Hill Stations)

शिमला (Shimla)

चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक शानदार जगह है। शिमला की गिनती देश के फेमस हिल स्टेशंस में की जाती है। चंडीगढ़ आने वाला टूरिस्ट यहां घूमने का प्लान जरूर बनाता है। इसके अलावा चंडीगढ़ में रहने वाले लोग आमतौर पर वीकेंड या छुट्टियों में यहां जरूर आते हैं। चंडीगढ़ से शिमला की दूरी करीब 112 किलोमीटर है।

Shimla

Shimla

मोरनी हिल्स (Morni Hills)

चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए मोरनी हिल्स सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। चंडीगढ़ से महज 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स झील के किनारे पिकनिक मनाने के लिए बेहद सुंदर जगह है। मोरनी हिल्स खासतौर से अपनी झीलों और घने जंगलों के लिए फेमस है। वीकेंड के लिए ये जगह परिवार और दोस्तों संग घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। मोरनी किला, टिक्कर ताल, बुर्ज कोटियान, मोरनी एडवेंचर पार्क यहां की फेमस जगह है।

परवाणू (Parwanoo)

चंडीगढ़ से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर परवाणू एक सुंदर हिल स्टेशन है। परवाणू हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। यहां आकर रोपवे की सवारी कर सकते हैं, जो लगभग 18 किलोमीटर लंबी है। इसके अलावा गोरखा किला, काली माता मंदिर, डगशाई यहां की फेमस जगह है।

Parwanoo

Parwanoo

नालागढ़ (Nalagarh)

चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए हिल स्टेशन नालागढ़ भी बेहद खास है। हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला ये खूबसूरत हिल स्टेशन परिवार और दोस्तों संग वीकेंड और छुट्टियों में घूमने की बढ़िया जगह है। नालागढ़ का मुख्य आकर्षण नालागढ़ किला है, हालांकि अब एक हेरिटेज होटल में तब्दील हो गया है। यहां आकर आपको शिवालिक पहाड़ियों के साथ सिरसा नदी के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। चंडीगढ़ से यहां की दूरी करीब 48 किलोमीटर है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article