यात्रा

पहाड़ों पर जाने में लगता है डर? तो समुद्र में गोते लगाकर ले सकते हैं रोमांच का मजा, Scuba Diving के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

Best Scuba Diving Places In India (भारत में स्कूबा डाइविंग): भारत में रहकर रोमांच का मजा लेना है, तो पहाड़ों पर जाने की जगह एक बार समुद्र वाली जगह जाने का प्लान बना लें। ये रही भारत में स्कूबा डाइविंग कर रोमांच का नया लेवल अनलॉक करने की बेस्ट जगहें।

Image

भारत में स्कूबा डाइविंग (Photo Credit - Canva)

Best Scuba Diving Places In India (भारत में स्कूबा डाइविंग): घूमने फिरने से लेकर रोमांच के शौकीन लोगों के लिए भारत में बहुत सारी मनमोहक जगहें हैं। भारत में आपको ऊंचे पहाड़ों से लेकर जंगल, झील, झरने तो समुद्र सब कुछ देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी अब पहाड़ों पर जाकर बोर हो गए हैं या डरते हैं, लेकिन रोमांच करने का मन है। तो एक बार समुद्र की गहराइयों में छुपे रहस्यों को जानने की कोशिश तो बनती है। और ऐसे में इन 3 समुद्री जगहों पर जाकर खास स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं।

अंडमान और निकोबार आइलैंड

भारत का अंडमान और निकोबार आइलैंड स्कूबा डाइविंग का हब माना जाता है। यहां पर आप साफ नीले पानी में गोते लगाकर समुद्री जीवन को करीब से देख सकते हैं। ये अनुभव बहुत ही अलौकिक होने वाला है, आप हैवलॉक आइलैंड पर स्थित एलीफेंट बीच और सिन्क आइलैंड जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहाँ आपको अलग अलग प्रकार की मछलियाँ, समुद्री कछुए, रीफ शार्क और सुंदर कोरल्स देखने को मिलेंगे।

लक्षद्वीप

अरब महासागर में स्थित भारत का अमूल्य हिस्सा लक्षद्वीप अपने नीले पानी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां के बंगारम और अगत्ती द्वीप प्रमुख स्कूबा डाइविंग स्पॉट माने जाते हैं। यहाँ की समुद्री दुनिया में आप मंटा रे, बैराकूडा, डॉल्फ़िन और विभिन्न प्रकार के कोरल देख सकते हैं। लक्षद्वीप में डाइविंग का अनुभव शांत और दिल को छू जाने वाला होता है। यहां पर स्कूबा डाइविंग का आनंद खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले चुके हैं।

नेतरानी आइलैंड, गोवा

भारत का गोवा अपने शानदार बीच तो वॉटर स्पोर्ट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ऐसे में अगर आप गोवा गए हैं, और कुछ बहुत ही रोमांचक करना है, तो स्कूबा डाइविंग का प्लान जरूर बनाएं। यहां का नेतरानी द्वीप जिसे भारत का डॉल्फिन पाइंट भी कहा जाता है, बेस्ट डाइविंग के लिए मशहूर है।

अगर आप भारत में स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं तो इन जगहों पर जाने का प्लान जिंदगी में एक बार तो जरूर ही बनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article