यात्रा

Best Places to Visit in Summer: गर्मियों के मौसम में परिवार संग बनाएं हिल स्टेशन घूमने का प्लान, पहाड़ की ये 4 जगह हैं सबसे खास

Best Places to Visit in Summer: गर्मियों के मौसम में लोग घूमने के लिए सबसे ज्यादा पहाड़ों पर जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं।

Image

Best Places to Visit in Summer: गर्मियों के मौसम में पहाड़ की ये 4 जगह हैं सबसे खास।

Best Places to Visit in Summer: गर्मी का मौसम (Summer Season)आने में महज कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है। मार्च महीने के खत्म होने से पहले ही गर्मी का मौसम (Summer) शुरू हो जाएगा। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान (Travel Plan in Summer) जरूर बनाते हैं। आज हम इसी को लेकर आपको गर्मियों के मौसम में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में आपको बताएंगे (Best Tourist Places in Summer Season), जहां आपको जरूर जाना चाहिए। आप इन जगहों पर अपने परिवार, दोस्तों, माता-पिता और गर्लफ्रेंड के साथ जा सकते हैं।

गर्मियों में घूमने की बढ़िया जगह (Best Places to Visit in Summer)

मनाली (Manali)

गर्मी के मौसम में लोग घूमने के लिए ज्यादातर हिल स्टेशंस पर जाते हैं। हिल स्टेशंस में आप घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के फेमस हिल स्टेश मनाली जाने का प्लान कर सकते हैं। ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां अपने परिवार, दोस्तों, गर्लफ्रेंड के साथ आ सकते हैं। हनीमून के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

नैनीताल (Nainital)

उत्तर भारत में लोग गर्मी के मौसम में घूमने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। पहाड़ों पर घूमने के लिए लोग ज्यादार उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन नैनीताल आते हैं। नैनीताल में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। इसके अलावा ये जगह सभी उम्र के लोगों को काफी पसंद आती है।

शिमला (Shimla)

शिमला उत्तर भारत का एक फेमस हिल स्टेशन है। साथ ही शिमला गर्मियों में सबसे फेमस समर वेकेशन के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही शिमला राज्य का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट भी है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट इस जगह को घूमने के लिए यहां आता है। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा। पीक सीजन के समय वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

श्रीनगर (Srinagar)

कश्मीर का फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट श्रीनगर गर्मी के मौसम में घूमने की खास जगहों में से एक है। दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आता है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। श्रीनगर में आपको घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शन मिलेंगे। हनीमून के लिए ये जगह काफी खास है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article