IRCTC ASSAM-MEGHALAYA Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में GirlFriend संग घूमें असम और मेघालय की सुंदर-सुंदर जगह, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC ASSAM-MEGHALAYA Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग, शिलांग में रहेंगे। इस पैकेज में आप शिलांग में 3 रात, काजीरंगा में 1 रात और गुवाहाटी में 1 रात रहेंगे।

IRCTC ASSAM-MEGHALAYA Package: फरवरी का महीना खत्म होने में अब महज 10 दिन बचे हैं। खासतौर से कपल्स इस महीने में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। देश में घूमने के लिए नॉर्थ ईस्ट के राज्य भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है। अगर आप इसी महीने नॉर्थ ईस्ट के दो राज्यों को एक साथ एक टूर पैकेज में घूमना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के दो राज्य एक पैकेज में घूम पाएंगे।

Meghalaya, ​IRCTC, IRCTC Northeast Package

IRCTC ASSAM-MEGHALAYA Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूमें असम और मेघालय।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम WONDERS OF ASSAM & MEGHALAYA EX BENGALURU (SBA14) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 फरवरी को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें बेंगलुरू से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed