यात्रा

Honeymoon Places for Summer: गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये जगह, न्यूली मैरिड कपल्स जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान

Summer Best Honeymoon Places: शादी के तुरंत बाद न्यूली मैरिड कपल हनीमून के लिए निकल जाते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको हनीमून की कुछ ऐसी जगहों के बारे में आपको बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। हनीमून वाली ये जगह काफी सुंदर हैं।

Image

Honeymoon Places for Summer: गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये जगह।

Best Honeymoon Places for Summer: शादी के बाद कपल्स (Couples) आमतौर पर हनीमून (Honeymoon) के लिए कहीं न कहीं जाते ही हैं। मौसम कोई सा है, शादी होने के तुरंत बाद कपल्स घूमने (Travel) निकल जाते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम (Summer Season) में शादी (Marriage) करने जा रहे हैं और आप हनीमून का प्लान (Honeymoon Plan) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए कुछ ऐसी जगहों (Honeymoon Places in Summer) के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

गर्मियों में हनीमून के लिए बेस्ट जगह (Honeymoon Best Places for Summer)

मनाली (Manali)

गर्मियों के मौसम में आप हनीमून के लिए मनाली का प्लान कर सकते हैं। मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे फेवरेट हिल स्टेशन है। गर्मी और सर्दी में लोग यहां हनीमून और घूमने के लिए जरूर आते हैं। वीकेंड और हॉलिडे पर तो यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। गर्मियों में यहां का मौमस सुहाना रहता है। मनाली और उसके आसपास भी आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे।

ऊटी (Ooty)

गर्मियों में शादी कर रह रहे न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए तमिलनाडु के सुंदर हिल स्टेशन ऊटी का प्लान कर सकते हैं। ऊटी काफी सुंदर जगह है। खासतौर से कपल्स या हनीमून के लिए आते हैं। यहां घूमने की काफी जगह हैं, जिनमें रोज गॉर्डन, ऊटी लेकर आदि है। ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून तक है।

Ooty

Ooty

नैनीताल (Nainital)

हनीमून के लिए अगर आप कम बजट में कोई अच्छा सा हिल स्टेशन सर्च कर रहे हैं, तो नैनीताल इसके लिए सबसे बेस्ट है। नैनीताल की गिनती उत्तराखंड के बेस्ट हिल स्टेशंस में की जाती है। यहां आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है।

Nainital

Nainital

श्रीनगर (Srinagar)

धरती के स्वर्ग में अगर आप अपना हनीमून मनाना चाहते हैं तो श्रीनगर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। गर्मियों में काफी कपल्स यहां हनीमून के लिए आते हैं। हनीमून के साथ आप श्रीनगर में घूमने के भी कई अच्छे-अच्छे ऑप्शन हैं। यहां घूमने की फेमस जगहों में डल लेक, मुगल गॉर्डन आदि है।

Srinagar

Srinagar

मसूरी (Mussorie)

न्यूली मैरिड कपल्स हनीमून के लिए मसूरी आ सकते हैं। मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस है। उत्तराखंड का ये सुंदर हिल स्टेशन राज्य की राजधानी देहरादून से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है। दूर-दूर से कपल्स मसूरी में हनीमून के लिए आते हैं। मसूरी का मौसम आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article