यात्रा

ताजी हवा में लें सांस, घूमने-फिरने के दौरान एक्सप्लोर करें ये 3 जगहें, रोमांचक होगा सफर

Low Pollution Cities In India: घूमने-फिरने के दौरान ताजी और स्वच्छ हवा में सांस लेना भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत में कुछ शहर हैं जिनकी वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से भी कम दर्ज की जा चुकी है। परिवार के साथ या फिर आप अकेले इन जगहों पर यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

Image

Best Cities in India with Clean Air

Best Cities In India With Clean Air: वायु प्रदूषण भारत में सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है इस तथ्य से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रदूषण कई भारतीय शहरों में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, बावजूद इसके कुछ ऐसे शहर हैं जहां हवा बहुत साफ है और जो आपको ताजी हवा में सांस लेने का मौका देता है। 27 अप्रैल, 2025 तक इन शहरों में 40 से नीचे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया गया है ऐसे में आप यहां यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (AQI: 22)- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। आमतौर पर यहां हमेशा ही अच्छा AQI बना रहता है। इस महीने शहर में सिर्फ 22 AQI भी दर्ज किया जा चुका है।। पोर्ट ब्लेयर अपने प्राचीन समुद्र तटों और हरी-भरी वादियों के लिए जाना जाता है। यहां के कुछ शीर्ष आकर्षणों में सेलुलर जेल और राधानगर बीच शामिल हैं।

बेलगाम, कर्नाटक (AQI: 26)- कर्नाटक का एक ऐतिहासिक शहर बेलगाम असाधारण रूप से बेहद आकर्षित है। इस शहर को बेलगावी के नाम से भी जाना जाता है जिसका इस महीने AQI 26 तक दर्ज किया जा चुका है। बेलगाम किला, गोकक झरना, मिलिट्री महादेव मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है।

नागपट्टिनम, तमिलनाडु (AQI: 30)- तमिलनाडु का छोटा सा तटीय शहर नागपट्टिनम पूरे साल अच्छा AQI बनाए रखता है। बंगाल की खाड़ी के करीब होने के कारण, नागपट्टिनम को हमेशा से ही समुद्री हवाओं का लाभ मिलता है। नागौर दरगाह, वेलंकन्नी चर्च, डच किला यहां का प्रमुक आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article