Beach Destinations India: बाली और मालदीव घूमने का अगर आपका प्लान है तो थोड़ा रुक जाएं क्योंकि इससे बेहद कम बजट में आपको इंटरनेशल फील भारत में ही मिल सकता है। भारत में कुछ शानदार डेस्टिनेशन हैं जो बाली और मालदीव को टक्कर दे रहे हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इन जगहों पर जाकर ना तो आपके पैसे बचेंगे बल्कि भारत की संस्कृति को करीब से जानने का भी आपको मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं उन 5 डेस्टिनेशन के बारे में जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है।
1- लक्षद्वीप: अगर भारत में मालदीव जैसा फील करना चाहते हैं तो लक्षद्वीप पहुंचें। यहां छोटे-छोटे कोरल आइलैंड, नीले पानी की अलग-अलग खूबसूरत शेड्स, सफेद रेत है जो इसे खास बनाती है। यहां बेहद कम भीड़ है जिससे आपको सुकून भी मिलेगा। अगत्ती, बंगाराम और थिन्नाकरा यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यात्रा के दौरान यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और समुद्र किनारे आराम कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे: अगत्ती यहां का मुख्य एंट्री पॉइंट है क्योंकि यहीं एयरपोर्ट है। कोच्चि से लगभग 90 मिनट की फ्लाइट के बाद स्पीडबोट से बाकी द्वीपों तक पहुंचा जाता है।
2- स्वराज द्वीप: अगर आपको शांत आइलैंड के साथ थोड़ा एडवेंचर चाहिए तो स्वराज द्वीप शानदार ऑप्शन है। पहले इसे हैवलॉक आइलैंड के नाम से जाना जाता था। स्वराज द्वीप के बीच तो खूबसूरत है हीं इसके साथ ही ये जगह स्कूबा डाइविंग और रिलैक्स माहौल के लिए मशहूर है। यहां का राधानगर बीच एशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में गिना जाता है। सफेद रेत, साफ पानी और शानदार सनसेट यहां आने वालों का दिल जीत लेते हैं। यहां मैंग्रोव कयाकिंग, बायोल्यूमिनेसेंस और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज भी खूब पसंद की जाती हैं।
कैसे पहुंचे: सबसे पहले पोर्ट ब्लेयर पहुंचना होता है। वहां से फेरी के जरिए करीब 1.5 से 2.5 घंटे में स्वराज द्वीप पहुंच सकते हैं।
3- तारकर्ली मालवन, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र का तारकर्ली अब मिनी मालदीव के नाम से तेजी से फेमस हो रहा है। यहां का साफ नीला पानी पहली बार आने वाले टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है। यात्रा के दौरान यहां आपको बीच, बैकवॉटर और एडवेंचर एक्टिविटीज का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग और स्नॉर्कलिंग का मजा आप यहां कम बजट में ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे: यहां के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कुडल और सिंधुदुर्ग हैं। वहीं गोवा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
4- वर्कला: अगर आपको बाली जैसी बीच टाउन वाली फील पसंद है, तो केरल का वर्कला आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां लाल चट्टानों के ऊपर बने कैफे, होमस्टे और सामने फैला अरब सागर बेहद खूबसूरत नजर आता है। वर्कला में सुबह योगा, शाम को बीच वॉक और कैफे कल्चर का आनंद आप ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे: वर्कला पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचना होगा। यहां से लगभग 40-50 किलोमीटर की दूरी पर वर्कला स्थित है।
