राजस्थान बीएसटीसी राज्य में होने वाली एक प्रवेश परीक्षा है, जिसका पूरा नाम बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स है। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत आती है। बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से राज्य के कई कॉलेजों में डीएलएड कोर्सेज में दाखिला लेने का मौका मिलता है। इस परीक्षा के जरिये हर साल हजारों सीटों को भरा जाता है और उम्मीदवारों को शिक्षक कोर्स के लिए एडमिशन मिलता है।
राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा का आयोजन परीक्षा के समन्वयक कार्यालय द्वारा किया जाता है, इस परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स panjiyakpredeled.in से देखेें जा सकते हैं। हर साल इसी साइट पर एग्जाम नोटिफिकेशन, रिजल्ट व काउंसलिंग की जानकारी दी जाती है। काउंसलिंग के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न टीचिंग कॉलेजों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्सेस में दाखिला दिए जाने का प्रावधान है।
बीएसटीसी परीक्षा के लिए योग्यता
आवेदकों को राजस्थान बोर्ड, सीबीएसई, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 12वीं में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है जबकि ओबीसी / एससी / एसटी / अन्य छात्रों के लिए 45% अंक होना आवश्यक है।