एजुकेशन

Rajasthan BSTC DElEd 2026 : राजस्थान BSTC प्री डीएलएड के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट और आवेदन का तरीका

Rajasthan BSTC DElEd 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है। इस प्रवेश परीक्षा से राजस्थान के 376 से भी ज्यादा डीएलएड कॉलेज में तकरीबन 26,000 सीटों पर एडमिशन होना है।

rajasthan bstc deled 2026

rajasthan bstc deled 2026

Rajasthan BSTC DElEd 2026: राजस्थान के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने 2026-16 के सेशन के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट Predeledj2026.com पर जा सकते हैं। Rajasthan Pre Deled 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है।

क्या है राजस्थान DElEd के लिए पात्रता ?Rajasthan BSTC DElEd Eligibility :

बताते चलें कि D.El.Ed परीक्षा में आवेदन के लिए छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए 50% अंक अनिवार्य हैं, जबकि अन्य वर्गों के लिए 5 प्रतिशत अंकों में बढ़ोतरी की गई है। इस परीक्षा से राजस्थान के 376 से भी ज्यादा डीएलएड कॉलेज में तकरीबन 26,000 सीटों पर एडमिशन होना है। प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए दो साल का डीएलएड कोर्स किया होना जरूरी है। पिछले साल की बात करें तो डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पांच लाख से भी ज्यादा आवेदन भरे गए थे। इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत थी।

Rajasthan Pre D.El.Ed के लिए कैसे करें आवेदन ?

राजस्थान BSTC के लिए एक खास पोर्टल https://panjiyakpredeled.in/ पर आवेदन करना होगा। इसपर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिये इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और फिर लॉग इन करके उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

  • राजस्थान BSTC प्री डी.एल.एड. की ऑफिशियल वेबसाइट www.predeledraj2026.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Form 2026 वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां से आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी- जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य पर्सनल डीटेल्स।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को पूरा भरने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक यूनीक रजिस्ट्रेशन आईडी भेजी जाएगी।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत और अन्य जरूरी जानकारियां भरें।
  • अपना पासपोर्ट साइज कलर फोटो (अधिकतम 100 KB), थंब इंप्रेशन (अधिकतम 100 KB) और सिग्नेचर (अधिकतम 100 KB) JPG/JPEG को अलग-अलग फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब ऑनलाइन पेमेंट पर क्लिक करें और डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिये आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब राजस्थान BSTC Online Form 2026 को डाउनलोड करें और फिर भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित कर लें।
इस दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा की फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। एक कैटेगरी के लिए एग्जाम फीस 450 रुपये और दोनों के लिए 500 रुपये तय की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट Author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article