एजुकेशन

Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, predeledraj2026.com पर जल्द जारी होगा रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2026, 04:41 PM IST

Rajasthan BSTC Result 2026: VMOU कोटा द्वारा आयोजित की गई राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जल्द ही predeledraj2026.com पर रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Image

Rajasthan BSTC Result 2026

Rajasthan BSTC Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से आयोजित की गई राजस्थान प्री-डीएलएड (BSTC Result 2026) प्रवेश परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल 20 मई को राजस्थान के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई प्री-डीएलएड परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो फिलहाल अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद से छात्र रिजल्ट जारी होने की राह देख रहे हैं। बता दें कि बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा से पहले ही यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।

फाइनल आंसर-की हुई जारी

रिजल्ट घोषित करने से पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। सभी विषयों की यह उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होंगे नतीजे

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 के परिणाम पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से घोषित किए जाएंगे। छात्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपने नतीजे देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपनी लॉग-इन डिटेल्स, जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026 कैसे करें चेक?

स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान प्री-डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'Result' या 'Scorecard' से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जरूरी डिटेल्स (जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) भरें।

स्टेप 4: डिटेल्स दर्ज करने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

रिजल्ट के बाद शुरू होगी 25,970 सीटों पर काउंसलिंग प्रक्रिया

जैसे ही प्री-डीएलएड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, वैसे ही राज्य भर के कॉलेजों में खाली पड़ी कुल 25,970 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। काउंसलिंग के विस्तृत शेड्यूल और तारीखों की घोषणा परिणाम आने के बाद की जाएगी। इसलिए रिजल्ट के साथ काउंसलिंग शेड्यूल पर भी ध्यान दें।

End of Article