एजुकेशन

Rajasthan BSTC Allotment Result 2023: जारी हुआ राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC College Allotment Result 2023 rpresult.com: राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार panjiakpredeled.in से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट (image - canva)

Rajasthan BSTC College Allotment Result 2023 rpresult.com: राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार panjiakpredeled.in से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने राजस्थान बीएसटीसी सीट आवंटन परिणाम आज 16 दिसंबर को जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए अपना पंजीकरण कराया है, वे अब अपना परिणाम यहां दिए डायरेक्ट लिंक से देखें।

नोटिस में उल्लेख है कि उम्मीदवारों को संस्थान आवंटन पत्र उनके स्वयं के लॉगिन से मिलेगा। यहां बताया गया है कि उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी 2023: सीट आवंटन परिणाम कैसे जांचें -

  • राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में, आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • विवरण जमा करने के बाद, सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Direct Link -Rajasthan BSTC College Allotment Result 2023

13,555 रुपये देनी होगी राशि

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 13,555 रुपये की शुल्क राशि का भुगतान करना होगा। शुल्क 16 दिसंबर से 26 दिसंबर, 2023 के बीच ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। उम्मीदवार 16 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2023 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं। संस्था द्वारा प्रवेशित छात्र शिक्षकों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन एवं प्रवेश आधिकारिक पोर्टल पर 16 दिसंबर से 28 दिसंबर 2023 तक होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article