Nag Panchami: नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार में नाग देवता की पूजा की जाती है। हर साल ये पर्व सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस पर्व में नागों को दूध पिलाने की परंपरा है। कहते हैं इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इस दिन रुद्राभिषेक कराने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन आठ नागों अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख की पूजा की जाती है।