अध्यात्म

Nag Panchami 2026 Date: नाग पंचमी 2026 में कब मनाई जाएगी, देखें अगले पांच साल में नाग पंचमी कब है

Nag Panchami 2026 Date (अगले 5 साल में नाग पंचमी कब है): सावन मास के व्रत त्योहारों में एक महत्वपूर्ण पर्व है नाग पंचमी का जो इस महीने के शुक्ल पक्ष की पंचती तिथि को मनाया जाता है। 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त को सोमवार के दिन मनाई जाएगी। देखें इससे अगले पांच साल में नाग पंचमी कब आएगी।

Image

नाग पंचमी 2026 में कब है (Pic: AI Image)

Nag Panchami 2026 Date (अगले 5 साल में नाग पंचमी कब है): नाग पंचमी पर नाग देवताओं की पूजा की जाती है और उनसे परिवार की रक्षा और लंबी उम्र का आशीर्वाद लिया जाता है। नाग पंचमी सावन के महीने का एक प्रमुख त्योहार है जो जुलाई से अगस्त के महीने में आता है। नाग पंचमी का पर्व सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, इस वजह से इसकी एक निश्चित तारीख तय नहीं होती है। गुजरात, महाराष्ट्र में यह पर्व सावन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आता है। देखें नाग पंचमी 2026 में कब है और इससे अगले पांच में नाग पंचमी कब-कब आएगी।

नाग पंचमी 2026 में कब है

नाग पंचमी डेट साल 2026 में 17 अगस्त, दिन सोमवार है। साल 2026 में सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 04:52 बजे से आरंभ होगी। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन 17 अगस्त को शाम 05:00 बजे होगा। इस दौरान नाग पंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 05:51 बजे से सुबह 08:29 के बीच रहेगा। नाग पंचमी की पूजा अवधि 2 घंटे 37 मिनट की रहेगी।

अगले पांच साल में नाग पंचमी कब है

वर्ष तारीख व दिन
202617 अगस्त, सोमवार
202706 अगस्त, शुक्रवार
202826 जुलाई, बुधवार
202914 अगस्त, मंगलवार
20304 अगस्त, रविवार
नाग पंचमी के दिन क्यों नहीं बनती रोटी

नाग पंचमी 2025 की डेट

साल 2025 में नाग पंचमी का त्योहार 29 जुलाई को मंगलवार के दिन रहा था। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है और सांपों को दूध-लावा अर्पित करने की भी मान्यता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article