टेक एंड गैजेट्स

Zomato की को-फाउंडर आकृति चोपड़ा का इस्तीफा, 13 साल बाद छोड़ी कंपनी

Zomato CPO Aakriti Chopra resigns: इससे पहले नवंबर 2022 में एक और को-फाउंडर मोहित गुप्ता भी जोमैटो से अलग हो चुके हैं। गुप्ता को 2020 में फुड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ के पद से को-फाउंडर स्तर पर पदोन्नत किया गया था। बता दें कि आकृति चोपड़ा 13 वर्षों तक कंपनी के साथ रहीं।

Image

Zomato CPO Aakriti Chopra resigns

Zomato CPO Aakriti Chopra resigns: रेस्तरां से खाना मंगाने का ऑनलाइन प्लेटफार्म जोमैटो की को-फाउंडर एवं चीफ पीपल ऑफिसर (सीपीओ) आकृति चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। जोमैटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आकृति ने अपने अन्य हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 27 सितंबर, 2024 से प्रभावी हो चुका है। इससे पहले एक और को-फाउंडर मोहित गुप्ता भी कंपनी छोड़ चुके हैं।

13 साल बाद छोड़ी कंपनी

वह 13 वर्षों तक कंपनी के साथ रहीं। इस दौरान उन्होंने जोमैटो के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अपनी पिछली भूमिका में कानूनी और वित्त टीमों की स्थापना और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जोमैटो में शामिल होने से पहले, उन्होंने तीन साल तक पीडब्ल्यूसी के साथ कर और विनियामक कार्य किया। जोमैटो की एक अन्य सह-संस्थापक गुंजन पाटीदार ने भी पिछले साल जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। उस समय वह मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।

एक और को-फाउंडर छोड़ चुके हैं कंपनी

इससे पहले नवंबर 2022 में एक को-फाउंडर मोहित गुप्ता भी जोमैटो से अलग हो गए थे। गुप्ता को 2020 में फुड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ के पद से को-फाउंडर स्तर पर पदोन्नत किया गया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article