WWDC 2025: टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल अपना वार्षिक डेवलपर्स इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2025 (WWDC 2025) के लिए तैयार है। यह इवेंट 9 जून से 13 जून 2025 तक चलेगा। यह इवेंट पूरी तरह वर्चुअल होगा, लेकिन चुनिंदा डेवलपर्स को इनवाइट के जरिए Apple Park (क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया) में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। इस साल का WWDC 2025 खासतौर पर AI फीचर्स, नए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और इंटरफेस डिजाइन में बदलावों को लेकर चर्चा में है।
Apple Event: कब और कितने बजे होगा इवेंट ?
- तारीख: 9 जून 2025
- समय: रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
कहां देख सकेंगे लाइव
वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस को आप ऑनलाइन देख सकते हैं। यूजर्स इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple Developer ऐप, Apple TV ऐप और Apple का YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
WWDC 2025 के 5 बड़े अपडेट्स मिल सकते हैं
1. iOS 26: नया नाम, नया डिजाइन
Apple ने iOS वर्जन को कैलेंडर वर्ष के साथ संरेखित करते हुए iOS 19 की जगह iOS 26 लाने का फैसला किया है। इसमें ‘Solarium’ नामक नया यूजर इंटरफेस मिलेगा जिसमें ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड, गोल आइकन्स और फ्लोटिंग मेनू जैसे फीचर्स होंगे।
2. Apple Intelligence: AI का पावरफुल इंटीग्रेशन
Apple अपने नए AI प्लेटफॉर्म 'Apple Intelligence' के जरिए Siri में GPT-4o आधारित ChatGPT इंटीग्रेशन पेश करेगा। इससे यूजर को स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। AI फीचर्स macOS, iOS और iPadOS में गहराई से इंटीग्रेशन होंगे।
3. iPadOS 26 और macOS 26: लैपटॉप-जैसा एक्सपीरियंस
iPadOS 26 में बेहतर मल्टीटास्किंग और डेस्कटॉप लेवल फीचर्स आने की उम्मीद है। वहीं macOS 26, जिसे कोडनेम 'Tahoe' दिया गया है, नया डिजाइन और फास्ट परफॉर्मेंस के साथ आएगा।
4. AirPods में स्मार्ट जेस्चर सपोर्ट
AirPods यूजर्स के लिए भी नए फीचर्स आने की उम्मीद है। इसमें यूजर्स को हेड जेस्चर से कॉल या नोटिफिकेशन कंट्रोल करना, स्लीप डिटेक्शन और ऑटो-पॉज म्यूजिक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
5. ग्लोबल सॉफ्टवेयर सिंक्रोनाइजेशन
Apple इस बार iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS सभी को '26' वर्जन नंबर के तहत इंटीग्रेटे करेगा ताकि यूजर्स को सभी डिवाइस में एक समान एक्सपीरियंस मिले।
हार्डवेयर लॉन्च की संभावना कम
WWDC 2025 सॉफ्टवेयर और AI पर फोकर रहेगा। नए Mac या अन्य हार्डवेयर लॉन्च की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन iPhone 16 सीरीज के साथ इन फीचर्स के आने की उम्मीद कर सकते हैं।
