Flight Ka Ticket Kab Hota Hai Sasta: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। फ्लाइट्स की टिकटें काफी महंगी होती है ऐसे में ज्यादातर लोग इस जुगाड़ में रहते हैं कि कैसे भी सस्ती फ्लाइट टिकट्स मि जाएं। फ्लाइट्स की टिकट की कीमत लगातार बदलती रहती हैं जिसकी वजह से सस्ता टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार एक ही रूट का टिकट सुबह सस्ता होता है और शाम तक महंगा हो जाता है। ऐसे में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर फ्लाइट टिकट सबसे सस्ता कब मिलता है?
आपको बता दें कि किसी भी फ्लाइट की टिकट की कीमत कई सारे फैक्टर काम करते हैं। जैसे उस फ्लाइट की डिमांड, सीजन, बुकिंग टाइम, छुट्टियां, वीकेंड और एयरलाइन की डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो आप टिकट बुकिंग में हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
आमतौर पर फ्लाइट टिकट यात्रा की तारीख से 1 से 3 महीने पहले बुक करने पर सस्ते मिलते हैं। घरेलू फ्लाइट के लिए 30 से 45 दिन पहले टिकट लेना अच्छा माना जाता है, जबकि विदेश यात्रा के लिए 60 से 90 दिन पहले बुकिंग करने पर बेहतर और कम कीमत वाले टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
किराया बढ़ने के पीछे क्या है एयरलाइंस का गणित
एयरलाइंस “डायनामिक प्राइसिंग” मॉडल का इस्तेमाल करती हैं। इसका मतलब है कि टिकट की कीमत मांग के अनुसार लगातार बदलती रहती है। अगर किसी रूट पर अचानक ज्यादा लोग टिकट खोजने लगते हैं, तो सिस्टम कीमत बढ़ा सकता है। इसी वजह से बार-बार एक ही फ्लाइट सर्च करने पर कभी-कभी किराया बढ़ा हुआ दिखाई देता है।
सस्ते फ्लाइट टिकट के लिए इन बातों का रखें ध्यान
यात्रा का दिन और समय (Best Travel Day/Time): अगर आप सस्ता हवाई टिकट चाहते हैं तो आपको कुछ दिनों का भी खास ध्यान रखना होगा। शुक्रवार और रविवार को यात्रा करना दूसरे दिनों की तुलना में काफी महंगा होता है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सफर करना आपके लिए थोड़ा महंगा हो सकता है।
समय का भी रखें ध्यान: हवाई टिकट बुक करने में समय यानी टाइमिंग भी काफी जरूरी रोल प्ले करता है। सुबह (5:00 AM से 8:00 AM) या देर रात की उड़ानों के किराए अक्सर कम होते हैं क्योंकि इनकी मांग कम होती है।
बुकिंग के दिन का रखें ध्यान: टिकट बुकिंग का दिन भी प्राइसिंग पर थोड़ा असर डालता है। रिपोर्ट्स और ट्रेंड को फॉलो करें तो ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। आप इस दिन टिकट को करीब 5% से 15% तक सस्ता बुक कर सकते हैं। हालांकि पीक सीजन या छुट्टियों के दौरान जरूरी नहीं है कि आपको ऑफ मिल जाएं।
इन टिप्स को करें फॉलो
इनकॉग्निटो मोड (Incognito Mode): अगर आप बार-बार फ्लाइट टिकट की कीमत चेक करते हैं, तो वेबसाइट आपकी सर्च हिस्ट्री देखकर किराया बढ़ा सकती है। इसलिए टिकट खोजते समय हमेशा ब्राउज़र का Incognito या Private Mode इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
प्राइस अलर्ट सेट करें: अगर आप सस्ता फ्लाइट टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप प्राइस अलर्ट को भी ऑन कर सकते हैं। इसके लिए आप Google Flights या Skyscanner जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 'Price Alert' ऑन कर सकते हैं। जब भी टिकट के दाम घटेंगे, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
छोटे एयरपोर्ट्स चुनें: कई बार फ्लाइट टिकट की कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किसी शहर के किस एयरपोर्ट पर जा रहे हैं। अगर किसी बड़े शहर में दो एयरपोर्ट हैं, तो छोटे एयरपोर्ट वाली फ्लाइट्स चेक करें, ये अक्सर सस्ती होती हैं।
