How To Choose Best Tempered Glass: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए बाजार में कई तरह के स्क्रीन गार्ड और टेम्पर्ड ग्लास उपलब्ध हैं, लेकिन सही विकल्प चुनना सबसे महत्वपूर्ण होता है। हम आमतौर पर एक ही स्क्रीन गार्ड या टेंपर्ड ग्लास के बारे में जानते हैं, लेकिन हर फोन और यूजर की जरूरत के हिसाब से बाजार में स्क्रीन गार्ड मौजूद हैं। आइए Tips Of The Day में जानते हैं...
सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की सुरक्षा और अनुभव चाहिए।
Tempered Glass: यह सामान्य ग्लास की तुलना में ज्यादा मजबूत होता है और फोन गिरने की स्थिति में स्क्रीन को टूटने से बचाता है।
Matte Glass: अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं या धूप में फोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह बेहतर विकल्प है। इसमें उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं और रिफ्लेक्शन भी कम होता है।
Privacy Glass: इस ग्लास में स्क्रीन सिर्फ सामने देखने वाले को ही दिखाई देती है, जबकि आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन काली नजर आती है।
UV Glass: कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स के लिए यह सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि यह स्क्रीन पर अच्छी तरह फिट बैठता है।
ग्लास खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
9H Hardness: हमेशा 9H रेटिंग वाला ग्लास चुनें, जिससे स्क्रीन को चाबियों या सिक्कों से होने वाले स्क्रैच से सुरक्षा मिलती है।
2.5D या 3D एजेस: मुड़े हुए किनारों वाला ग्लास न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है, बल्कि इस्तेमाल में भी आरामदायक होता है।
Oleophobic Coating: यह कोटिंग स्क्रीन पर उंगलियों के निशान और तेल के दाग जमने से रोकती है।
Full Glue vs Border Glue: हमेशा फुल ग्लू वाला ग्लास चुनें। बॉर्डर ग्लू ग्लास में टच रिस्पॉन्स धीमा हो सकता है और धूल जमा होने की समस्या रहती है।
Privacy vs Clear: अगर आप सार्वजनिक जगहों जैसे मेट्रो या बस में फोन इस्तेमाल करते हैं, तो प्राइवेसी ग्लास आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

tempered glass
ग्लास लगाते समय रखें सफाई का ध्यान
स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास लगाते समय यह सुनिश्चित करें कि स्क्रीन पूरी तरह साफ हो और उस पर धूल का कोई कण न हो। ऐसा न करने पर एयर बबल बन सकते हैं, जो न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि ग्लास के जल्दी निकलने की वजह भी बन सकते हैं।
